ASANSOL

Eastern Railway : यात्रियों की सुविधा के लिए  इन ट्रेनों में कोचों की वृद्धि

बंगाल मिरर, आसनसोल : विभिन्न ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए  यात्रियों की अधिक सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से पूर्व रेलवे की कुछ ट्रेनों में स्थायी आधार पर कोचों की वृद्धि औरर बदलाव  किया जाएगा। विभिन्न महत्वपूर्ण ट्रेनों में कोच बढ़ने से यात्रियों को काफी सुविधा होगी। 

 इन ट्रेनों में अतिरिक्त कोच का जोड़ना :

01.07.2022 से आसनसोल से यात्रा प्रारंभ करने वाली 13507/13508 आसनसोल-गोरखपुर एक्सप्रेस में और 02.07.2022 से गोरखपुर से यात्रा प्रारंभ करने वाली उक्त ट्रेन में एक अतिरिक्त एसी -3 टियर कोच और एक अतिरिक्त स्लीपर क्लास कोच जोड़ा जाएगा। 28.06.2022 से यात्रा प्रारंभ करने वाली 13509/13510 आसनसोल-गोंडा एक्सप्रेस में आसनसोल से और 29.06.2022 से यात्रा प्रारंभ करने वाली उक्त ट्रेन में गोरखपुर से एक अतिरिक्त एसी -3 टियर कोच और एक अतिरिक्त स्लीपर क्लास कोच जोड़ा जाएगा।13155/13156 कोलकाता-सीतामढ़ी मिथिलांचल एक्सप्रेस के साथ कोलकाता 03.07.2022 से और सीतामढ़ी 04.07.2022 से एक अतिरिक्त शयनयान श्रेणी का डिब्बा जोड़ा जाएगा।

13157/13158 कोलकाता-मुजफ्फरपुर तिरहुत एक्सप्रेस के साथ कोलकाता 05.07.2022 से और मुजफ्फरपुर 06.07.2022 से एक अतिरिक्त शयनयान श्रेणी का डिब्बा जोड़ा जाएगा।13159/13160 कोलकाता-जोगबनी एक्सप्रेस के साथ कोलकाता 01.07.2022 से और जोगबनी 02.07.2022 से एक अतिरिक्त शयनयान श्रेणी का डिब्बा जोड़ा जाएगा।13165/13166 कोलकाता-सीतामढ़ी एक्सप्रेस के साथ कोलकाता 02.07.2022 से और सीतामढ़ी 03.07.2022 से एक अतिरिक्त शयनयान श्रेणी का डिब्बा जोड़ा जाएगा।

 इन ट्रेनों में कोच का बदलाव:

12333/12334 हावड़ा-प्रयागराज रामबाग विभूति एक्सप्रेस के साथ 01.11.2022 से हावड़ा में और प्रयागराज रामबाग में 02.11.2022 से एक शयनयान श्रेणी के डिब्बे के स्थान पर एक एसी-3 टियर डिब्बा जोड़ा जाएगा।13105/13106 सियालदह-बलिया एक्सप्रेस के साथ 03.07.2022 से सियालदह में और 04.07.2022 से बलिया में एक सामान्य द्वितीय श्रेणी कोच के स्थान पर एक एसी 3 टियर कोच को जोड़ा जाएगा।13185/13186 सियालदह-जयनगर गंगासागर एक्सप्रेस के साथ 03.07.2022 से सियालदह में और 04.07.2022 से जयनगर में एक सामान्य द्वितीय श्रेणी कोच के स्थान पर एक एसी 3 टियर कोच को जोड़ा जाएगा।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *