ASANSOL

Asansol के सभी वार्डों में 43 करोड़ से बनेंगे स्वास्थ्य केन्द्र, 7 का शिलान्यास

बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol News Today ) आसनसोल नगर निगम इलाके में के हर वार्ड में स्वास्थ्य केंद्र, सड़कों की मरम्मत व हर वार्ड में सामुदायिक शौचालय बनाया जायेगा। शनिवार को नगर निगम मुख्यालय में  उद्घाटन और शिलान्यास समारोह में मेयर बिधान उपाध्याय, निगमायुक्त राहुल मजुमदार, घोषित उपमेयर वसीम उल हक, एमआईसी इंद्राणी मिश्रा, गुरुदास चटर्जी, सुब्रत अधिकारी, दिव्येंदु भगत आदि मौजूद थे।  यहां से सात स्वास्थ्य केन्द्रों का शिलान्यास और दो शेल्टर फॉर होमलेस का उद्घाटन किया गया।

मेयर बिधान उपाध्याय ने बताया कि  सभी 106 वार्डों में स्वास्थ्य केंद्र के लिए 43 करोड़, वार्डों में पाइप लाइन के लिए 23 करोड़, सड़कों की मरम्मत के लिए 15 लाख प्रति वार्ड खर्च किए जाएंगे। शौचालय निर्माण में खर्च का प्राक्कलन स्थान तलाशने के बाद तय किया जाएगा। हर वार्ड में एक सामुदायिक शौचालय बनाने की योजना की  है। 

उन्होंने कहा कि हर वार्ड में स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण करना है। एक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के लिए 33 लाख रुपये का बजट रखा गया है। कुल मिला कर 43 करोड़ रुपये सभी 106 वार्डों में स्वास्थ्य केंद्र बनाने में खर्च होंगे। इन केन्द्रों में जहां चिकित्सक की सुविधा नहीं रहेगी, वहां टेलीमेडिसिन की सुविधा दी जायेगी। यहां लैब की सुविधा दी जाएगी। इससे शहर के लोगों को घर के पास ही प्राथमिक चिकित्सा आसानी से उपलब्ध होगी। शनिवार को जामुड़िया के सात वार्डों के लिए स्वास्थ्य केन्द्र शिलान्यास किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *