ASANSOL

CMPF ट्रस्टी बोर्ड की बैठक में अहम फैसला, पेंशन फंड में कोयला कंपनियां करेंगी 50 फ़ीसदी अधिक योगदान

कोयला सचिव ने किया आश्वस्त नहीं होगा पेंशन बंद

बंगाल मिरर, आसनसोल : कोल सचिव अनिल जैन की अध्यक्षता में सी.एम.पी.एफ. ट्रस्टी बोर्ड की बैठक नागपुर में हुई सम्पन्न। कोल इंडिया चैयरमेन, निदेशक कार्मिक एवं सी.एम.पी.एफ. कमिश्नर के साथ एच.एम.एस. की ओर से ट्रस्टी बोर्ड सदस्य राकेश कुमार ज व अन्य बोर्ड सदस्यों की भी बैठक में रही उपस्थिति

16.08.2022 को नागपुर में सी.एम.पी.एफ. ट्रस्टी बोर्ड की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें कोल सचिव अनिल जैन, कोल इंडिया चैयरमेन प्रमोद अग्रवाल, कोल इंडिया निदेशक कार्मिक विनय रंजन सी.एम.पी.एफ. कमिश्नर विजय कुमार मिश्रा, एच.एम.एस. यूनियन की ओर से ट्रस्टी बोर्ड सदस्य म राकेश कुमार एवं अन्य श्रम संगठन के बोर्ड सदस्य भी प्रमुखता से उपस्थित रहे।

बैठक में जिन मुद्दों पर चर्चा/सहमति बनी, वे निम्नानुसार हैं:-
1.) डी.एच.एफ.एल. कंपनी में निवेशित 727 करोड़ रुपये को राइट ऑफ किये जाने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया है।
2.) सभी कम्पनियों में सी एम पी एफ कोआर्डिनेशन कमेटी की बैठकें एक निश्चित अंतराल में नियमित रूप से होगी।
3.) इन्वेस्टमेंट कमेटी में श्रमिक संगठनों की सर्वसम्मति से एच.एम.एस. यूनियन के श्री राकेश कुमार को नामित किया गया है।
4.) पेंशन फण्ड में कोल इंडिया एवं अन्य कोल कंपनियों से 10 रुपये के स्थान पर 15 रूपए प्रति टन कोल उत्पादन पर दिए जाने की सहमति बनी।


5.) सी.एम.पी.एफ. के सदस्यों (अधिकारी/कर्मचारी) को 6 माह की बजाय सेवानिवृत्त के 1 वर्ष पूर्व रिटायरमेंट नोटिस दिए जाने पर सहमति बनी और इसी समयावधि में सी.एम.पी.एफ. के रिकॉर्ड में नाम में त्रुटि, पी.एफ. पेंशन कंट्रीब्यूशन नामिनेशन, रिकॉर्ड वेरिफिकेशन आदि कार्य पूर्ण कर लिए जायेगे।
6.) सी.एम.पी.एफ. में भी ई.पी.एफ.ओ. की तरह ही सदस्यों को उनके फंड की जानकारी हेतु पी.एफ. एवं पेंशन सेटलमेंट, शिकायत निवारण आदि के लिए सी.एम.पी.एफ. कमिश्नर को जिम्मेदारी दी गई है, वे बोर्ड सदस्यों को इस संबंध में की जाने वाली कार्यवाही एवं प्रत्येक वस्तुस्थिति से अवगत कराएंगे।
7.) अच्युरी की रिपोर्ट आने के पश्चात पेंशन फंड की वास्तविक स्थिति का आंकलन कर पेंशन रिविज़न करने के प्रस्ताव पर विचार किया जावेगा।


8.) गोदावरी खनि सिंगरेनी में चल रहे सी.एम.पी.एफ. कार्यालय को हैदराबाद स्थित सी.एम.पी.एफ. बिल्डिंग में स्थानांतरित किये जाने के प्रस्ताव को सभी श्रम संगठनों के विरोध के चलते स्थगित कर दिया गया है।
9.).. Impersonation../ Disciplinary Proceeding ……..की वजह से नौकरी से बर्खास्त किये गए श्रमिकों के पी.एफ. एवं पेंशन के दावों का निवारण करने हेतु अगली बैठक में निर्णय लिया जायेगा।


10.) सी.एम.पी.एफ. के सभी क्षेत्रीय कार्यालयों में सी.एम.पी.एफ. एवं पेंशन फंड के निपटारे में एकरूपता लाने के लिए चेकलिस्ट बनाये जाने एवं कर्मचारियों को ट्रेनिंग देने पर भी चर्चा की गई।
11.) सी.एम.पी.एफ. कर्मचारियों के MACP एवं प्रमोशन के लंबित मामले में कोयला सचिव महोदय ने रास्ता निकालने के लिए वित्त मंत्रालय, भारत सरकार से चर्चा करने के लिये पूर्णतः आश्वस्त किया।
12.) सी.एम.पी.एफ. कर्मचारियों के लीव्ह एनकेशमेंट के मामले में भी आश्वासन दिया गया।

इसके पश्चात बड़े ही सौहार्द पूर्ण वातावरण में बैठक समाप्त हुई।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *