SAIL कर्मी मांग रहे थे सोना, मिल रहा स्टील का बर्तन
SAIL गोल्डन जुबली पर दिये जाने वाले उपहार पर भड़के कर्मी
बंगाल मिरर, एस सिंह, बर्नपुर : ( SAIL Latest News ) SAIL कर्मी मांग रहे थे सोना, मिल रहा स्टील का बर्तन। स्टील आथरिटी आफ इंडिया लिमिटेड ( ) के 50 वर्ष पूरे होने पर सेल के हजारों कर्मी बेहतर उपहार की आस लगाये बैठे थे। यूनियनों ने 50 ग्राम सोने का सिक्का मांग कर सब्ज बाग भी दिखाये थे। लेकिन अब सेल ने आधिकारिक तौर पर उपहार की घोषणा कर दी है। सेल की ओर से सेल में कार्यरत कर्मियों को सेलम स्टीम प्लाटं से निर्मित बर्तन सेट देने का निर्देश जारी कर दिया गया है।
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2024/05/img-20240520-wa01481045365085360283686-500x428.jpg)
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2024/09/img-20240909-wa00806721733580827251668.jpg)
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2024/12/fb_img_17339279922403722767543487143310-476x500.jpg)
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220825-WA0007-433x500.jpg)
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220825-WA0008-383x500.jpg)
सेल द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि 12 पीस वाला नास्ता सेट, 3 पीस वाला ओडिशी सॉस पैन सेट, एक कैसैरोल एक लीटर तथा एक कैसेरोल ढाई लीटर क्षमता वाला और एक 900 एमएल का वैक्यूम फ्लासक दिया जायेगा। इस निर्देश के बाद सेल कर्मियों में आक्रोश देखा जा रहा है। वह सोशल मीडिया पर भड़ास निकाल रहे हैं। कर्मियों को आस था कि कंपनी को बंपर मुनाफा होने पर उन्हें इस बार गोल्डन जुबली पर कुछ अच्छा गिफ्ट मिलेगा।
सेल को बीते वित्त वर्ष में अब तक का सर्वकालिक 12 हजार करोड़ से अधिक का मुनाफा हुआ था। कर्मियों का कहना है कि कोरोना संकट में उनलोगों ने जान जोखिम में डालकर उत्पादन किया। आज जब उस मुनाफे में हिस्सेदारी की बात आ रही है तो रेवड़ियां बांटी जा रही है। पहले वेतन समझौता में धोखा किया गया। अब गोल्डन जुबली उपहार में भी कर्मी ठगे गये है। अब कर्मियों कि निगाहें बोनस पर टिकी है।