ASANSOL BJP पार्षदों ने मेयर को किया सम्मानित, एकांत बैठक बनी चर्चा का विषय !
बंगाल मिरर, आसनसोल : ASANSOL BJP पार्षदों ने मेयर को किया सम्मानित। आसनसोल के मेयर बिधान उपाध्याय को मंगलवार को भाजपा पार्षदों ने सम्मानित किया। अब तक भाजपा पार्षदों को अक्सर आक्रमक रूख अपनाये हुए देखा गया था। लेकिन आज वह लोग अलग रुप में दिखे।




पार्षदों ने चैताली तिवारी के नेतृत्व में मेयर को सम्मानित किया। इस दौरान भाजपा पार्षद अमित तुलस्यान, गौरव गुप्ता, तारकनाथ धीवर, इंद्राणी आचार्या और ललन मेहरा थे। चैताली तिवारी ने कहा कि यह एक औपचारिक बैठक थी। मेयर बिधान उपाध्याय चुनाव जीतक पार्षद निर्वाचित हुए। इसलिए उन्हें सम्मानित कर बधाई दी गई तथा स्वस्थ रहने की कामना की। वहीं इस दौरान एकांत बैठक को लेकर राजनीतिक हलकों में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। हालांकि चैताली तिवारी ने कहा कि आज कोई राजनीतिक बातचीत नहीं सिर्फ सौजन्यमूलक बैठक थी।