खसरा और रूबेला जैसी घातक बीमारियों की रोकथाम के लिए टीकाकरण अभियान
पश्चिम बर्द्धमान जिले में 28 नवंबर 2022 से अभियान 31 दिसंबर तक चलेगा
बंगाल मिरर, आसनसोल : पश्चिम बर्द्धमान जिले में खसरा ( Measles ) और रूबेला ( Rubela ) जैसी घातक बीमारियों की रोकथाम के लिए टीकाकरण अभियान 28 नवंबर 2022 से शुरू होगा । यह अभियान 31 दिसंबर तक चलेगा। इसे लेकर आसनसोल स्थित डीएम कार्यालय में गुरुवार को जिलाधिकारी एस अरुण प्रसाद की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक के दौरान सीएमओएच डा. मो. युनूस ने कहा कि दो घातक बीमारियों खसरा और रूबेला के संक्रमण और मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से अभियान चलाया जायेगा।









खसरा पांच साल से कम उम्र के बच्चों की मृत्यु के प्रमुख कारणों में से एक है और रूबेला कई जन्मजात विकृतियों का कारण है। इस संदर्भ में, जिला कोर समिति का गठन किया गया है। जिसमें डीएम, पश्चिम बर्द्धमान को संयोजक तथा सीएमओएच समेत सभी विभागीय प्रमुख शामिल हैं। इस समिति ने कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए आवश्यक कदमों पर चर्चा की। कार्यक्रम के सुचारू क्रियान्वयन के लिए सभी स्तरों पर कार्य किया जाएगा। इस व्यापक टीकाकरण में जन भागीदारी महत्वपूर्ण होगी। इसलिए सभी इसे लेकर सचेत रहे। 28 नवंबर से 31 दिसंबर तक चलने वाले इस टीकाकरण में इन दोनों रोगों से बचाव के लिए टीकाकरण अवश्य कराये।




- COAL INDIA BONUS 2026 : ₹1,10,250 PLR बोनस तय

- आसनसोल नगर निगम के बोरो-4 और बोरो-5 में सड़क कार्य का भाजपा विधायक ने किया शिलान्यास

- আসানসোল পুরনিগমের ৪ নং ৫ নং বোরোয় রাস্তার কাজের শিলান্যাসে বিজেপি বিধায়ক

- बदहाल सड़कों, अन्नपूर्णा योजना समेत कई मुद्दों पर मंत्री अग्निमित्रा पाल ने पार्टी और सरकार का रुख किया स्पष्ट

- বেহাল রাস্তা, অন্নপূর্ণা যোজনা সহ একাধিক ইস্যুতে দল ও সরকারের অবস্থান স্পষ্ট করলেন মন্ত্রী অগ্নিমিত্রা পাল


