Kulti खदान में बच्चे को लेकर कूदी महिला, मौत
बंगाल मिरर, साबिर अली , नियामतपुर : कुल्टी थानान्तर्गत नियामतपुर स्थित बामनडिहा मदरसा पाड़ा में एक महिला अपने मासूम बच्चे के साथ परित्यक्त खदान में कूद गई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि सुमन ठाकुर नामक एक महिला ने अपने चार साल के बेटे सुमित ठाकुर के साथ एक खदान में छलांग लगा दी । घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पार्षद इंद्राणी मिश्रा, पुलिस, दमकल कर्मी समेत बड़ी संख्या लोग मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य में जुट गए ।















इस संदर्भ में स्थानीय निवासी धर्मदास सेनगुप्ता ने कहा कि आज सुबह यहां रहने वाली सुमन ठाकुर नामक एक महिला ने अपने 4 वर्षीय बेटे सुमित ठाकुर के साथ एक खदान में छलांग लगा दी इसकी जानकारी मिलते ही वह लोग मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे की लाश को बाहर निकाला एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई ।उसके कुछ देर बाद खदान से महिला का भी शव निकाला गया। ।
उन्होंने बताया कि महिला के पति बुदबुद में रहते हैं और हाल ही में इलाज के लिए बेंगलुरु गए थे । अभी भी वह बेंगलुरु में ही है और यह महिला यहां अपने पिता के घर पर रहती थीं समझा जा रहा है कि पारिवारिक दबाव के कारण महिला ने अपने 4 वर्षीय बेटे के साथ खुदकुशी करने का यह फैसला लिया होगा हालांकि इस बारे में अभी तक कोई पक्के तौर पर कुछ भी नहीं कह पा रहा है। पार्षद इंद्राणी मिश्रा ने कहा कि एनडीआरएफ की टीम छानबीन में जुटी है।


