ASANSOL-BURNPUR

Burnpur शांति नगर जय जवान महाबीर दल अखाड़ा द्वारा पगड़ी वितरण

बंगाल मिरर बर्नपुर: Burnpur शांति नगर जय जवान महाबीर दल अखाड़ा द्वारा पगड़ी वितरण । कोरोना संकट के कारण विजयदशमी के मौके पर बीते 2 वर्ष महावीर अखाड़ा धूमधाम से नहीं निकल पाया था लेकिन इस बार महावीर अखाड़ा को लेकर जोर शोर से तैयारी चल रही है आसनसोल बर्नपुर समेत विभिन्न अंचल में अखाड़ा कमेटी द्वारा इसकी तैयारी की जा रही है आज जय जवान महाबीर दल अखाड़ा शांतिनगर जोड़ा मंदिर द्वारा पगड़ी वितरण किया गया। इस अवसर पर अतिथि के रूप में हरजीत सिंह, महासचिव, इंटक गौरी शंकर सिंह, महासचिव शिवस्थान महाबीर दल अखाड़ा केंद्रीय समिति, विशिष्ट उद्योगपति व समाजसेवी पवन गुटगुटिया इंटक नेता श्रीकांत शाह एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।

इस अवसर पर गौरी शंकर सिंह ने कहा कि पगड़ी का महत्व सभी को पता होना चाहिए, पगड़ी उसे ही दी जाती है, जो इसका महत्व समझे, इसकी जिम्मेदारी निभाये। उन्होंने कहा कि सभी प्रशासन के निर्देश का पालन करते हुए अखाड़ा निकाले।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *