ASANSOL

बिजली का तार लगाने को लेकर दो गुटों में मारपीट, तनाव

बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल उत्तर थाना इलाके में नगर निगम के वार्ड संख्या 15 स्थित सराखडीह इलाके मे बिजली का तार लगाने को लेकर इलाके के कुछ युवक आपस मे भीड़ गए, जिसके बाद मारपीट में दो गुटों के बीच विवाद का रूप ले लिया दो गुटों में रविवार देर रात जमकर मारपीट हुई, जिस मारपीट मे दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज आसनसोल जिला अस्पताल मे चल रहा है। सोमवार को भी घटना को लेकर भारी तनाव देखने को मिला था

वहीं घायल युवकों को लेकर सराकडीह इलाके के दो पक्ष के बिच तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है, दोनों पक्ष के लोग हाँथो मे लाठी डंडे लेकर एक दूसरे का खून बहाने को उतारू हो चुके हैं, वहीं घटना की खबर सुन मौके पर भारी संख्या मे पुलिस बल की तैनाती की गई है, दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे के ऊपर आरोप प्रत्यारोप लगाकर दोषी युवकों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं, वहीं मौके पर पहुँची पुलिस दोनों पक्ष के लोगों को शांत करवाया।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *