ASANSOL

West Bengal : बीजेपी ने बनाया कोर ग्रुप, मोर्चा प्रभारियों की घोषणा

आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल का पार्टी में बढ़ा कद

बंगाल मिरर, कोलकाता : भाजपा द्वारा पश्चिम बंगाल के लिए 24 सदस्यी कोर ग्रुप का गठन किया गया है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर यह कोर ग्रुप गठित किया गया है। इसमें प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, प्रदेश महासचिव तथा केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा नियुक्त प्रभारियों को रखा गया है। आसनसोल से अग्निमित्रा पाल एकमात्र हैं, जो इस कोर ग्रुप में है। वहीं प्रदेश नेतृत्व ने मोर्चा प्रभारियों की घोषणा की है। इसमें भी अग्निमित्रा पाल को युवा मोर्चा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। पार्टी में अग्निमित्रा के बढ़ते कद से समर्थकों में खुशी की लहर है। 

 राज्य से डॉ. सुकांत मजूमदार,  प्रदेश अध्यक्ष,सुवेंदु अधिकारी, नेता प्रतिपक्ष, दिलीप घोष ,सांसद, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राहुल सिन्हा भूतपूर्व प्रदेश अध्यक्ष,  डॉ सुभाष सरकार,  सांसद, केंद्रीय राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिकि, सांसद, केंद्रीय राज्य मंत्री,  शांतनु ठाकुर सांसद, केंद्रीय राज्य मंत्री, जॉन बारला  सांसद, केंद्रीय राज्य मंत्री, मिथुन चक्रवर्ती,  एनईसी सदस्य, स्वपन दासगुप्ता  एनईसी सदस्य, डॉ. अनिर्बान गांगुली एनईसी सदस्य, निदेशक, एसपीएमआरएफ, देबाश्री चौधरी सांसद, विशेष आमंत्रित सदस्य, मनोज तिग्गाविधायक, मुख्य सचेतक, अमिताभ चक्रवर्ती  राज्य महासचिव (संगठन), सतीश धोंडो, राज्य संयुक्त महासचिव (संगठन), लॉकेट चटर्जी सांसद, राज्य महासचिव, ज्योतिर्मय सिंह महतो सांसद, राज्य महासचिव, दीपक बर्मन, विधायक, प्रदेश महासचिव अग्निमित्र पॉल विधायक, प्रदेश महासचिव, जगन्नाथ चट्टापाध्याय,  राज्य महासचिव हैं। 

वहीं  विशेष आमंत्रित सदस्य मंगल पाण्डेय,  एमएलसी, राज्य प्रभारी, सुनील बंसल,  राष्ट्रीय महासचिव, प्रदेश प्रभारी अमित मालवीय,  राष्ट्रीय प्रभारी, आईटी और सोशल मीडिया, प्रदेश सह प्रभारी, आशा लकड़ा राष्ट्रीय सचिव, प्रदेश सह प्रभारी को बनाया गया है।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!