ASANSOL

डामरा में छापा, दो ट्रक अवैध बालू जब्त, हंगामा

बंगाल मिरर, आसनसोल :  आसनसोल दक्षिण थाान्तर्गत डामरा इलाके में बालू के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन की टीम ने कल शाम पुलिस को साथ डामरा इलाके में छापेमारी की। इस दौरान ट्रक अवैध बालू लदा ट्रक जब्त भी किया गया। लेकिन शाम  में स्थानीय लोगों ने ट्रक ले जाने नहीं दिया। उनका कहना था कि ट्रकों को रात 10 बजे के बाद ले जाने देंगे। वहीं कुछ लोगों ने ट्रक का टायर भी फाड़ दिया। जिसके बाद एडीएम ने टीम को ट्रकों का नंबर एवं अन्य जानकारी लेकर वापस बुला लिया।

गौरतलब है कि डामरा और कालीपहाड़ी इलाके में बड़े पैमाने पर बालू का अवैध कारोबार संचालित होने का आरोप लगातार लग रहा है। बीते दिनों ने ग्रामीणों ने यहां काफी आन्दोलन भी किया था। उनका कहना है कि यहां अवैध रूप से ओवरलोड बालू ले जाया जा रहा है। पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। वैध चालान की आड़ लेकर यहां ओवरलोड किया जा रहा है। कल शाम प्रशासन की कार्रवाई से इसकी पुष्टि भी हो गई। वहीं आरोप है कि यहां शासक दल के कुछ नेताओं की मिलीभगत से यह अवैध कारोबार चल रहा है।

Leave a Reply