Asansol : बालू लदे डंपर के धक्के से दो टीएमसी कार्यकर्ताओं की मौत
बंगाल मिरर, एस सिंह, बर्नपुर : ( Asansol Live News Today ) बालू लदे डंपर की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। दोनों तृणमूल कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता बताए जाते हैं। बर्नपुर के नवाघंटी निवासी विदेश देवघरिया और पूर्णिया तलाव का बिट्टू सिंह थे। घटना मंगलवार रात आसनसोल के चित्रा मोड़ के पास हुई।














ज्ञात हुआ है कि ये दोनों युवक चित्रा मोड़ पर मोटरसाइकिल पर लिट्ठी और चोखा खाने आए थे। उसी समय तेज रफ्तार रेत डंपर ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे दोनों जख्मी हो गए। आसनसोल के हीरापुर थाने की पुलिस ने दोनों को आसनसोल जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने बिट्टू सिंह को मृत घोषित कर दिया. विदेशी को दुर्गापुर ले जाने के रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। बताया जाता है कि ये दोनों स्थानीय वार्ड संख्या 78 के पार्षद अशोक रुद्र के करीबी हैं. इलाके में मातम का साया छाया हुआ है।

गौरतलब है कि विभिन्न हिस्सों में धड़ल्ले से बालू के ओवरलोड डंपर निकल रहे है। इसमें सफेदपोश लोगों की सांठगांठ है। डामरा में बीते दिनों आन्दोलन भी हुआ था। वहीं बर्नपुर में भी आन्दोलन हुआ था। लेकिन फिर सेटिंग होने पर सभी चुप हो गये।
- ECL सुरक्षाकर्मियों को बंधक बनाकर लूट, हड़कंप

- সশস্ত্র দুষ্কৃতি নিরাপত্তা রক্ষীদের বেঁধে রেখে মারধর করে চালাল লুটপাট

- Burnpur रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा, जय श्रीराम के नारों से गूंजा शहर

- জামুড়িয়ার প্রার্থী হরেরাম সিংকে প্রকাশ্য মঞ্চ থেকে করলেন সতর্ক, ছেলে লালবাতি গাড়িতে চেপে ঘুরছে, ক্ষুব্ধ মমতা বন্দ্যোপাধ্যায়

- SAIL नए युग की शुरुआत: डॉ. अशोक कुमार पंडा संभालेंगे कमान


