Asansol वेलकम गेट निर्माण के लिए निरीक्षण
बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल नगरनिगम द्वारा कालीपहाड़ी मोड़ पर शहर में प्रवेश करने से पहले भव्य प्रवेश स्वागत द्वार बनाने की योजना है। इसके लिए बुधवार को घोषित उपमेयर वसीम उल हक एवं मेयर परिषद सदस्य गुरुदास चटर्जी के नेतृत्व में टीम ने कालीपहाड़ी मोड़ का दौरा किया। इस दौरान पार्षद तरुण चक्रवर्ती, कार्यपालक अभियंता आरके श्रीवास्तव, टाउन प्लानर सौमेंद्र राय, अभियंता कौस्तभ राय,प्रसेनजीत मंडल, संजय पासवान आदि मौजूद थे।














उपमेयर वसीम उल हक ने बताया कि शहर के सौंदर्यीकरण के लिए विभिन्न योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में कालीपहाड़ी मोड़ पर भव्य स्वागत द्वार बनाया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा इसके लिए फंड भी आवंटित कर दिया गया है। यहां प्रस्तावित द्वार के नक्शे के अनुसार निर्माण को लेकर जगह की कुछ समस्याएं आ रही थीं। अभियंताओं को निर्देश दिया गया है कि वह लोग जल्द समस्या का समाधान कर कार्य शुरू करें। ताकि जल्द से जल्द स्वागत द्वार तैयार किया जा सके। नया द्वार बनाने से पहले यहां पुराने द्वार को हटाया जायेगा।
- রানিগঞ্জের জনসভায় আক্রমণাত্মক মমতা বন্দ্যোপাধ্যায় , রঘুনাথগঞ্জে বিজেপি দাঙ্গা করিয়েছে, এসআইআর নিয়ে কমিশনকে আবারও তোপ

- Mamata Banerjee की मंच से सख्ती, हरे राम सिंह को बेटे को लेकर दी चेतावनी

- रामनवमी पर बर्नपुर में पगड़ी वितरण, गणमान्य लोग सम्मानित

- নাকা তল্লাশি চলাকালীন বাস থেকে প্রচুর পরিমাণে মদ বাজেয়াপ্ত

- Mamata Banerjee Durgapur पहुंची, खांद्रा में सभा कल


