ASANSOL

Asansol : टूटेगा सिटी आफ ब्रदरहुड गेट, जितेन्द्र का ट्वीट, भाजपा -कांग्रेस पार्षद ने लिखा संयुक्त पत्र, वसीम का पलटवार

बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल शहर सिटी आफ ब्रदरहूड के नाम से जाना जाता है। शहर के कालीपहाड़ी मोड़ पर इस नाम का एक प्रवेश द्वार भी बनाया गया है। लेकिन अब इस प्रवेश द्वार को तोड़ कर नया बनाया जाएगा। नए प्रवेश द्वार में वेलकम टू सिटी आफ ब्रदरहूड लिखा रहेगा या नहीं यह तो बाद में पता चलेगा । लेकिन इसे लेकर राजनीति तेज हो गई है।

 वर्तमान भाजपा नेता जितेन्द्र तिवारी जब आसनसोल के मेयर थे, तब बनवाया गया था और यह टैग लाइन भी लिखा गया था। जिसे काफी पसंद किया गया था। वहीं हाल में सांसद शत्रुघ्न सिन्हा भी अपने भाषणों में इसका खूब इस्तेमाल करते देखे गए हैं। वहीं अब जब इस गेट को तोड़ा जा रहा है तो पूर्व मेयर जितेन्द्र तिवारी का दर्द छलक आया है। उन्होंने जहां सोशल मीडिया पर निशाना साधा है। वहीं दूसरी ओर भाजपा पार्षद चैताली तिवारी और कांग्रेस पार्षद गुलाम सरवर ने संयुक्त रूप से मेयर बिधान उपाध्याय को पत्र लिखा है। उन्होंने इस गेट की तस्वीरें शेयर करते हुए ट्वीट किया है कि हम कोलकाता के लिए गर्व महसूस करते हैं- सिटी आफ जाय, लेकिन वे आसनसोल को भाइचारे का शहर नहीं रहने देंगे, प्रक्रिया शुरू हो गई है, सिर्फ गेट तोड़ने की नहीं, भाईचारे को भी। जिसे लेकर राजनीतिक विवाद भी पैदा हो गया।

भाजपा -कांग्रेस पार्षद ने मेयर को लिखा पत्र

आसनसोल नगर निगम की भाजपा पार्षद चैताली तिवारी और कांग्रेस पार्षद गुलाम सरवर ने मेयर को पत्र लिखकर कहा कि नगरनिगम द्वारा सिटी आफ ब्रदरहुड नामक पिछले प्रवेश द्वार के तोड़ने के बाद ‘आइ लव आसनसोल’ नामक एक नए प्रवेश द्वार बनाया जा रहाहै, जिसकी आसनसोल में समाज के हर वर्ग द्वारा आलोचना की जा रही है। आसनसोल नगर निगम पहले से ही धन की कमी का सामना कर रहा है और पिछले दो वर्षों से श्रमिकों की वेतनवृद्धि भी नहीं हुई है। साथ ही कोई नया विकास कार्य नहीं कर पा रहा है। सिटी आफ ब्रदरहुड का इस शहर से भावनात्मक लगाव है और 2018 में रेलपार क्षेत्र में हुई घटनाओं के बाद इसका नाम रखा गया है। आसनसोल के लोग भाईचारे और सद्भाव के सार के साथ एक साथ रहना चाहते हैं। प्रवेश द्वार का नाम बदलकर आसनसोल के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाएगा। वर्तमान में आसनसोल नगर निगम के पास इस काम को करने के बजाय कई जरूरी और महत्वपूर्ण कार्य करने जरूरी हैं जो कि इससे अधिक महत्व के हैं।

उपमेयर वसीम उलहक ने कहा कि पूरे देश में भाइचारे को नष्ट करने का काम भाजपा कर रही है। जाति और धर्म के नाम पर लोगों को लड़ा रही है ताकि आम जनता महंगाई, बेरोजगारी पर सवाल न पूछे। देश की जनता जानती है कि कौन तोड़नेवाला और कौन जोड़नेवाला। कुछ अच्छा हो रहा है तो होने दे, गेट बना ही नहीं पहले से ही ख्याली पुलाव पकाने लगे हैं। कांग्रेस और भाजपा में सांठगांठ हैं, यहां सच साबित होता दिख रहा है। दोनों मिलकर जनता को बरगलाने का काम कर रहे हैं।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!