अवैध बालू कारोबार के खिलाफ नागरिकों ने खोला मोर्चा
बंगाल मिरर, एस सिंह: ओवरलोड बालू डंपर की चपेट में आने से दो युवा टीएमसी कार्यकर्ताओं की मौत के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। एक ओर जहां टीएमसी और भाजपा द्वारा आन्दोलन किया जा रहा है। वहीं आम नागरिकों ने भी अवैध बालू कारोबार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बर्नपुर में बर्नपुर नागरिक सचेतनता मंच का गठन किया गया है । इस मंच द्वारा अवैध बालू कारोबार के खिलाफ आन्दोलन का आह्वान भी किया गया है।














मंच द्वारा सोशल मीडिया पर चलाये जा रहे अभियान में लिखा गया है कि अवैध बालू कारोबारियों के खिला गरज उठें, बहुत दिनों से चल रहे अवैध बालू कारोबार के कारण इस तस्करी के कारण हमलोगों दो नागरिक विदेश और बिट्टू की जान चली गई। आनेवाले समय में और भी परिवार इन बालू माफियाओं के शिकार हो सकते हैं। इसलिए अब चुप रहने वक्त नहीं है, यह बालू लूट अविलंब बंद हो, ताकि कोई और अपने प्रियजन को न खोये।बर्नपुर पेट्रोल पंप से नौ नवंबर को प्रतिवाद जुलूस निकाला जायेगा।
- कांग्रेस छोड़ तृणमूल में शामिल हुए अधिवक्ता सैयद इजाज अहमद, मंत्री ने थमाया झंडा

- Asansol – Durgapur की 9 सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान, 30 मार्च से नामांकन

- WEST BENGAL POLL 2026 : 23 और 29 को वोटिंग, रिजल्ट 4 को

- Breaking : निर्वाचन आयोग आज करेगी चुनाव का ऐलान

- প্রধানমন্ত্রীর বিগ্রেডে জনসভার দিনেই পশ্চিম বর্ধমানে পদ্ম শিবিরে ভাঙন , তৃণমূলে যোগ বিজেপি নেতার


