Asansol : RPF का अभ्यास, रेलपारवासियों की अटकी सांस
बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल के रेलपार में कल शाम फिर से लोग आंखों में जलन से परेशान हो उठे। इसे लेकर अफरा-तफरी मची रही। पुलिस भी आई, लोग घर से बाहर से निकल आये। लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल रही थी। बाद में पता चला कि आरपीएफ द्वारा टियर गैस का अभ्यास किया जा रहा है। लेकिन अचानक टियर गैस का अभ्यास करना भी लोगों को चिंता में डाल रहा है कि क्या रेलवे किसी बड़े अभियान की तैयारी में है।














आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 24 की तृणमूल पार्षद फंसबी आलिया ने रेलवे पुलिस के ऊपर गंभीर आरोप लगाया है, उन्होने अपने वार्ड सहित पुरेरेलपार इलाके के लोगों के पिछले दो दिनों से हो रही आँखोंमे जलन व सांस लेने मे दिक्कतों को लेकर यह कहा है की रेल पुलिस बिना उनको जानकारी दिए, हर रोज देर शाम करीबन पाँच से सात के बिच लोको ग्राउंड में अभ्यास के दौरान टियर गैस छोड़ रही है, जिससे टियर गैस से निकला सारा धुँवारेलपार इलाके की तरफ जा रहा है,
उन्होने कहा रेलपार इलाका काफी घनी आबादी वाला इलाका है, ऐसे मे इस इलाके मे टियर गैस का धुँवा हवाओं मे कुछ इस कदर घुल -मिल जा रहा है, की अचानक से 15 से 20 मिनट के लिये पूरा वातावरण जहरीला हो जा रहा है, लोगों की आँखोंमे जलन होने लग रही है, साथ ही उनको सांस लेने मे भी तकलीफ हो रही है, ऐसे मेउन्होने रेलवे पुलिस के एक अधिकारी से बात की और उनके वार्ड मे हो रही पूरी घटना के बारे मे जानकारी दी जिसके बाद मे रेल पुलिस के उस अधिकारी ने उन्हे यह आश्वासन दिया की वह अपने वरिष्टअधिकारीयों से बात करके कोई उपाए निकालेंगे
- ECL का नोटिस फाड़ एजेंट को जितेंद्र तिवारी की फटकार, नरेंद्र का पलटवार
- फिरोज खान एफके ने India Awake की ओर से विधानसभा चुनाव में शांति और लोकतांत्रिक भागीदारी की अपील की
- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले IAS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल
- পশ্চিম বর্ধমান জেলার ৯ বিধানসভায় ৩ নতুন মুখ, পুরনো ৬ এ ভরসা মমতা বন্দ্যোপাধ্যায়ের
- Poll 2026 : TMC ने आसनसोल – दुर्गापुर बेल्ट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की

