JASIDIH – VASCO DA GAMA EXPRESS दो दिन रहेगी रद, मिथिला-पूर्वांचल का रूट बदला
बंगाल मिरर, आसनसोल : JASIDIH – VASCO DA GAMA EXPRESS दो दिन रहेगी रद, मिथिला-पूर्वांचल का रूट बदला दक्षिण पश्चिम रेलवे नेटवर्क पर केसलरॉक और वास्को द गामा सेक्शन के बीच दिनांक 17.01.2023 से 20.01.2023 तक यार्ड रीमॉडलिंग कार्य से जुड़े प्री-नॉन-इंटरलॉकिंग/नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 17321 वास्को-द-गामा-जसीडीह एक्सप्रेस (13.01.2023 और 20.01.2023 को शुरू होने वाली यात्रा) तथा 17322 जसीडीह-वास्को द गामा एक्सप्रेस (16.01.2023 और 23.01.2023 को शुरू होने वाली यात्रा) रद्द रहेंगी।
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2024/05/img-20240520-wa01481045365085360283686-500x428.jpg)
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2024/09/img-20240909-wa00806721733580827251668.jpg)
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2024/12/fb_img_17339279922403722767543487143310-476x500.jpg)
पूर्व मध्य रेलवे नेटवर्क पर दिनांक 15.12.2022 से 27.12.2022 तक समस्तीपुर मंडल के गढ़वा रोड, तोलरा एवं राजहरा स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग चालू करने से जुड़े प्री-नॉन इंटरलॉकिंग/नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ट्रेनों का निम्नानुसार विनियमन किया जायेगा:-
ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन:
13021 हावड़ा-रक्सौल एक्सप्रेस (24.12.2022 से 27.12.2022 तक की यात्रा) और 13022 रक्सौल-हावड़ा एक्सप्रेस (23.12.2022 से 27.12.2022 तक की यात्रा) को मुजफ्फरपुर-बापूधाम मोतीहारी- सगौली-रक्सौल के बजाय मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-रक्सौल के रास्ते चलाया जाएगा ।
15052 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस (22.12.2022 को शुरू हाने वाली यात्रा) को नरकटियागंज-बापूधाम मोतिहारी-मुजफ्फरपुर के बजाय नरकटियागंज-सिकता-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाया जाएगा. ।
इसके अलावा, 13022 रक्सौल-हावड़ा एक्सप्रेस (20.12.2022 को शुरू होने वाली यात्रा) और 13022 रक्सौल-हावड़ा एक्सप्रेस (21.12.2022 को शुरू होने वाली यात्रा) को क्रमशः 180 मिनट और 120 मिनट तक पुनर्निर्धारित किया जाएगा।