Gangasagar Mela के लिए केंद्र 10 पैसे का बताशा भी नहीं देती : ममता बनर्जी
सीएम ने केन्द्र पर साधा निशाना, गंगासागर मेला को राष्ट्रीय मेला का दर्जा देने की मांग
बंगाल मिरर, कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ( Mamata Banerjee ) ने गंगासागर मेला ( Gangasagar Mela ) की तुलना मेले कुंभ मेले से कर केंद्र सरकार पर हमला बोला। ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार कुंभ मेला में राज्य का पूरा सहयोग करती है। लेकिन उन्होंने शिकायत की कि गंगासागर के मामले में कोई मदद नहीं की जा रही है। इसके अलावा उन्होंने गंगासागर मेले को ‘राष्ट्रीय मेला’ घोषित करने की भी मांग उठाई ।











ममता बुधवार को डुमुरजला हेलीपैड से हैलीकॉप्टर से गंगासागर के लिए रवाना हुईं। उन्होंने वहां पहुंचकर राज्य सरकार द्वारा गंगासागर में किए गए सभी विकास कार्यों का ब्यौरा दिया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि गंगासागर में यातायात और सुगम हो गया है। ”दूरी को कम करने के इंतजाम किए गए हैं.” इस संदर्भ में उन्होंने उत्तर प्रदेश में कुंभ मेले को लेकर कहा, “कुंभ मेला पूरी दुनिया में एक दुर्लभ मेला है। कुंभ मेला हवाई और रेल मार्ग से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। लेकिन गंगासागर मेले में लोगों को पानी के रास्ते पार करना पड़ता है। ” ममता बनर्जी ने शिकायत की, “केंद्र को बार-बार कहने के बाद भी हमें न्याय नहीं मिला. मुरीगंगा पर पुल की जरूरत है। लेकिन, इसकी लागत करीब 10 हजार करोड़ रुपए है। यह कैसे किया जा सकता है, इस पर कार्य किया जा रहा है।


उन्होंने कहा कि, मुरीगंगा पर पुल का निर्माण एक ‘प्रमुख कार्य’ होगा. हालाँकि, उन्होंने यह भी कहा कि यदि आप ‘विराट यज्ञ’ करना चाहते हैं, तो आपको ‘यज्ञ की सामग्री’ एकत्र करनी होगी। उन्होंने इसी आधार पर गंगासागर मेले को ‘राष्ट्रीय मेला’ घोषित करने की मांग की। उन्होंने शिकायत की, “उत्तर प्रदेश को कुंभ मेले के लिए केंद्र से पैसे मिलते हैं. वहीं गंगासागर मेले में 10 पैसे बतासा का भी लाभ नहीं मिलता है। पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करती है।
सीएम बुधवार को करीब ढाई बजे गंगासागर पहुंचीं। उन्होंने वहां नए हेलीपैड का उद्घाटन किया। दोपहर में उन्हें कपिल मुनि के आश्रम गई। वह वहां मंदिर परिसर में प्रकाश व्यवस्था का उद्घाटन किया। इसके अलावा, वह इन 5 मंदिरों- दक्षिणेश्वर कालीबाड़ी, कालीमंदिर, तारकेश्वर, जहुरा काली और तारापीठ की तर्ज बने कई मंदिरों का भी उद्घाटन किया।
- Burnpur के विभिन्न अखाड़ों में हुआ पगड़ी वितरण कार्यक्रम
- Double Murder : अंधविश्वास के शक में पत्नी और पिता की गला काटकर हत्या का आरोप, मंदिर में पत्नी का कटा सिर; आरोपी गिरफ्तार
- Kolkata – Varanasi Expressway : अब वाराणसी से कोलकाता का सफर होगा महज 6-7 घंटे में
- Asansol: नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 2 गिरफ्तार; ब्राउन शुगर, 3 आग्नेयास्त्र और लाखों की नकदी जब्त
- Vande Bharat Sleeper : Asansol होकर चलेगी हावड़ा–नई दिल्ली ! राजधानी से भी तेज सफर की उम्मीद


