Fake Lottery कारोबार का भंडाफोड़, 12 दबोचे गये
बंगाल मिरर, जामुड़िया : शिल्पांचल में फर्जी लॉटरी के अवैध कारोबार की लगातार शिकायतें मिल रही थी। शुक्रवार को जामुड़िया थाना पुलिस अवैध लॉटरी के कारोबार का भंडाफोड़ किया । इस मामले में यह लोग नकली लॉटरी कारोबार ले से जुड़े थे। जमुरिया के विभिन्न अंचल में फर्जी लाटरी का अवैध कारोबार चला रहे थे ।














जामुड़िया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विभिन्न इलाकों से 12 आरोपियों को नकली लॉटरी के अवैध कारोबार के में गिरफ्तार किया है गिरफ्तार करने के बाद आरोपियों को आसनसोल कोर्ट में पेश किया गया है । उल्लेखनीय है कि डियर लॉटरी के नाम पर फर्जी लॉटरी का कारोबार चल रहा था। जिसका शिकार लोग हो रहे थे।

