छात्रा से अश्लील हरकत का आरोप, निजी स्कूल के अधिकारी की पिटाई
बंगाल मिरर, दुर्गापुर : अंडाल थाना अंतर्गत एयरपोर्ट इलाका स्थित निजी स्कूल के छात्रावास में रहने वाली 12वीं की छात्रा के साथ गलत आचरण करने के आरोप में हॉस्टल के छात्रों ने स्कूल के एजीएसकीजमकर धुनाई कर दी. शिक्षण संस्थान के अधिकारी की पिटाई किए जाने की वीडियो वायरल होते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही अंडाल थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची एवं छात्रों के चंगुल से शिक्षक अधिकारी को मुक्त कराया. इस दौरान पुलिस एवं छात्रों के बीच धक्का-मुक्की हो गई.











आरोप है कि स्कूल के एजीएस पिछले कई दिनों से स्कूल के हॉस्टल में रहने वाली एक छात्रा को गलत आचरण कर रहे थे. जिससे छात्रा काफी परेशान रहती थी. गुरुवार फिर आरोपी ने छात्रा के साथ कुप्रस्ताव देने का प्रयास किया. जिससे छात्रा हॉस्टल के रूम में चीखने चिल्लाने लगी. छात्रा के शोर मचाने से हॉस्टल के दूसरे छात्रों की नजर पड़ी. सभी छात्र दौड़ेआए. इस दौरान छात्रा ने एजीएस द्वारा किए जा रहे आचरण के बारे में छात्रों को बताया. जिसे सुन छात्रा को आक्रोशित हो गए एवं आरोपी को खदेड़ते हुए पकड़ा एवं जमकर पिटाई करने लगे. इस बारे में पुलिस ने बताया कि स्कूल के घटना को लेकर अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी.


- Burnpur के विभिन्न अखाड़ों में हुआ पगड़ी वितरण कार्यक्रम
- Double Murder : अंधविश्वास के शक में पत्नी और पिता की गला काटकर हत्या का आरोप, मंदिर में पत्नी का कटा सिर; आरोपी गिरफ्तार
- Kolkata – Varanasi Expressway : अब वाराणसी से कोलकाता का सफर होगा महज 6-7 घंटे में
- Asansol: नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 2 गिरफ्तार; ब्राउन शुगर, 3 आग्नेयास्त्र और लाखों की नकदी जब्त
- Vande Bharat Sleeper : Asansol होकर चलेगी हावड़ा–नई दिल्ली ! राजधानी से भी तेज सफर की उम्मीद

