ASANSOL

Asansol घर-घर पानी के लिए खर्च होंगे 427 करोड़

बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल नगरनिगम इलाके में अमरूत द्वितीय चरण की योजना के तहत जल परियोजना पर 427 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे। इस परियोजना को केंद्र और राज्य सरकार की मंजूरी मिल गई है। इस परियोजना के तहत शहर में पाइप लाइन बिछाने की विस्तृत योजना लेकर आसनसोल नगर निगम के आलोचना सभागार में शुक्रवार को बैठक हुई। इसमें कोलकाता से आई निजी संस्था की टीम ने आसनसोल नगर निगम के आयुक्त राहुल मजूमदार, उपमेयर अभिजित घटक, वसीम उल हक, एमआइसी सुब्रत अधिकारी तथा अभियंताओं को योजना की विस्तृत जानकारी दी।

निगम आयुक्त राहुल मजूमदार ने बताया कि अमरूत जल परियोजना को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। किस तरह से परियोजना का कार्य किया जायेगा, हर घर में पीने का पानी उपलब्ध कराया जाएगा, इसपर विस्तार से चर्चा की गई । उन्होंने कहा कि अमरूत की जल परियोजना के लिए 427 करोड़ रूपए की परियोजना को मंजूरी मिली हैं। अमरूत जल परियोजना के दूसरे चरण का कैसे काम किया जाए इस पर चर्चा की गई । इस दौरान निगम सचिव शुभोजीत बसु, कार्यपालक अभियंता अचिंत्य बारूई, आरके श्रीवास्तव, अभिजीत अधिकारी समेत तमाम सहायक और उप सहायक अभियंता मौजूद थे।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!