जगदीश प्रसाद केडिया आर्य प्रतिनिधि सभा बंगाल के अध्यक्ष चुने गए
बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल आर्य समाज के प्रधान जगदीश प्रसाद केडिया आर्य प्रतिनिधि सभा बंगाल के अध्यक्ष चुने गए। कोलकाता में हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर जगदीश प्रसाद केडिया और दीनदयाल गुप्ता तथा सचिव के लिए योगेश शास्त्री और डा उदय सरकार प्रत्याशी थे। इस चुनाव में पूरे बंगाल से 12 सौ लोग उपस्थित थे। इस चुनाव में आसनसोल निवासी जगदीश प्रसाद केडिया अध्यक्ष ए औरडा. उदय सरकार सचिव चुने गए।














जगदीश प्रसाद केडिया को आसनसोल नगरनिगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, मेयर परिषद सदस्य गुरदास चटर्जी, उद्योगपति बिजय शर्मा, महावीर स्थान सेवा समिति के अरुण शर्मा, कांग्रेस पार्षद गुलाम सरवर, तृणमूल कांग्रेस पार्षद उत्पल सिन्हा, पार्षद राजेश तिवारी, आसनसोल चैंबर आफ कामर्स के सचिव शंभूनाथ झा, आदि बधाई दी। राजा गुप्ता के नेतृत्व में धादका में, भनोड़ा कोलियरी में सिंटूभुईयां के नेतृत्व में गया तथा गिरमिट में सुनील ठाकुर, अधिवक्ता संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में मिठाई बांटा गया। आर्य समाज संचालित तीनों विद्यालय के शिक्षकों और कर्मियों ने भी उन्हें बधाई दी।
- Asansol : हथियार बरामद, एक युवक गिरफ्तार
- জামুড়িয়ায় ১৯ নং জাতীয় সড়কে জল জমে সমস্যা, আসানসোলে এডিএমের উপস্থিতিতে বৈঠক, হবে পরিদর্শন
- शिल्पांचल में टिकट से पहले ‘ट्वीट-युद्ध’ शुरू, जनता बोली—नेता चाहिए, हीरो नहीं !
- ” যুব সাথী ” প্রকল্প নিয়ে কটাক্ষ অগ্নিমিত্রা পালের, বাংলায় কর্মসংস্থান নিয়ে শাসক দল ও সরকারকে আক্রমণ
- আসানসোল পুরনিগম এলাকায় ১,৩০০টি কাজ ইতিমধ্যেই শুরু হয়েছে


