जगदीश प्रसाद केडिया आर्य प्रतिनिधि सभा बंगाल के अध्यक्ष चुने गए
बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल आर्य समाज के प्रधान जगदीश प्रसाद केडिया आर्य प्रतिनिधि सभा बंगाल के अध्यक्ष चुने गए। कोलकाता में हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर जगदीश प्रसाद केडिया और दीनदयाल गुप्ता तथा सचिव के लिए योगेश शास्त्री और डा उदय सरकार प्रत्याशी थे। इस चुनाव में पूरे बंगाल से 12 सौ लोग उपस्थित थे। इस चुनाव में आसनसोल निवासी जगदीश प्रसाद केडिया अध्यक्ष ए औरडा. उदय सरकार सचिव चुने गए।









जगदीश प्रसाद केडिया को आसनसोल नगरनिगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, मेयर परिषद सदस्य गुरदास चटर्जी, उद्योगपति बिजय शर्मा, महावीर स्थान सेवा समिति के अरुण शर्मा, कांग्रेस पार्षद गुलाम सरवर, तृणमूल कांग्रेस पार्षद उत्पल सिन्हा, पार्षद राजेश तिवारी, आसनसोल चैंबर आफ कामर्स के सचिव शंभूनाथ झा, आदि बधाई दी। राजा गुप्ता के नेतृत्व में धादका में, भनोड़ा कोलियरी में सिंटूभुईयां के नेतृत्व में गया तथा गिरमिट में सुनील ठाकुर, अधिवक्ता संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में मिठाई बांटा गया। आर्य समाज संचालित तीनों विद्यालय के शिक्षकों और कर्मियों ने भी उन्हें बधाई दी।




- Asansol – Durgapur Sand Crisis पर बड़ा फैसला, अब ₹1200 ट्रॉली रेट
- Agnimitra Paul ने ज्ञानेश कुमार का किया बचाव, कहा क्षेत्र में जाना नहीं छोड़ेंगी
- लगातार बारिश से पूरा औद्योगिक क्षेत्र बेहाल, जामुड़िया में फिर हुआ भू-धंसान, इलाके में दहशत
- টানা বৃষ্টি শিল্পাঞ্চল জুড়ে , জামুড়িয়া আবারও নামলো ধস, এলাকায় আতঙ্ক
- আসানসোলে ” পিতামাতা ও প্রবীণ নাগরিকদের ভরণপোষণ ও কল্যান আইন ” সংক্রান্ত কর্মশালা

