TATA IPL 2023 का शेड्यूल जारी
बंगाल मिरर, विशेष संवाददाता : ( TATA IPL 2023 ) भारतीय क्रिकेट बोर्ड ( BCCI ) ने इस साल आईपीएल का पूरा शेड्यूल ( IPL Schedule ) जारी कर दिया है। प्रतियोगिता 31 मार्च से शुरू होगी। साथ ही यह भी ऐलान कर दिया गया है कि पहले मैच में कौन सी दो टीमें आमने-सामने होंगी। पहले मैच में पिछली बार की चैंपियन गुजरात टाइटंस मैदान में उतर रही है। हार्दिक पांड्या का सामना महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स से है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। उद्घाटन समारोह वहीं होगा।














ग्रुप चरण में कुल 70 मैच होंगे। 21 मई को ग्रुप चरण के खेल समाप्त होते हैं। आईपीएल का फाइनल 28 मई को होगा। पिछली बार की तरह इस बार के आईपीएल में भी दो ग्रुप हैं। ग्रुप ए में पांच टीमें हैं- मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स। ग्रुप बी में पांच टीमें हैं- चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटन्स।
आईपीएल इस बार 12 मैदानों में खेला जाएगा। यानी 10 टीमों के 10 फील्ड के अलावा लिस्ट में 2 और फील्ड हैं। ये 12 वेन्यू हैं- अहमदाबाद, मोहाली, लखनऊ, हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता, जयपुर, मुंबई, गुवाहाटी और धर्मशाला।
- इंडियन बैंक ने 32 लाख का ऋण नहीं चुकाने पर आटा मिल पर किया कब्जा
- गैस सिलेंडर की किल्लत से फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर एजेंसी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
- POLL 2026 DM ने की सर्वदलीय बैठक
- আসানসোলে মিডওয়েস্ট হাসপাতালের উদ্যোগে রক্তদান শিবির
- पश्चिम बर्धमान में भाजपा – वाम ने 7 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए, अब तृणमूल की सूची पर सबकी नजर, क्या चौंकानेवाला होगा ?

