चुरूलिया मॉर्निंग वाकर योग व कल्चरल ग्रुप द्वारा पुलिस के सहयोग से मास्टर्स मैराथन
बंगाल मिरर, जामुड़िया: जामुड़िया के चुरूलिया मॉर्निंग वाकर योग व कल्चरल ग्रुप द्वारा चुरूलिया ऑउट पोस्ट के सहयोग से स्वास्थ्य एव सुरक्षा के लिए मास्टर्स मैराथन का आयोजन मंगलवार को किया गया।इस दौरान चुरूलिया स्थित प्रमीला देवी स्वास्थ्य केन्द्र से चुरूलिया नवकृष्ण विद्यापीठ तक 2.5 किलोमीटर मैराथन दौड का आयोजन किया गया।वही मैराथन दौड में विरभूम जिला सहित जामुड़िया,बाराबनी तथा स्थानीय कुल 70 धावको ने हिस्सा लिया।











मैराथन दौड के दौरान प्रथम स्थान चुरूलिया निवासी लखन साधु,दृतीय स्थान कुंतल साधु तथा तृतीय स्थान गुजला साधु द्वारा प्राप्त किया गया।वही मैराथन दौड के दौरान हिस्सा लेने वाले 70 लोगों में से 30 लोगों द्वारा निर्धारित दुरी लक्ष्य को पूरा किया गया।वही प्रथम,दृतीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले धावको सहित लक्ष्य पूरा करने वाले अन्य 30 धावको को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।इस दौरान चुरूलिया ऑउट पोस्ट प्रभारी विश्वजीत राय,चुरूलिया ग्राम पंचायत के उप प्रधान प्रदीप मुखर्जी,समाजसेवी शेख असरफ आदि द्वारा धावको को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।


- Double Murder : अंधविश्वास के शक में पत्नी और पिता की गला काटकर हत्या का आरोप, मंदिर में पत्नी का कटा सिर; आरोपी गिरफ्तार
- Kolkata – Varanasi Expressway : अब वाराणसी से कोलकाता का सफर होगा महज 6-7 घंटे में
- Asansol: नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 2 गिरफ्तार; ब्राउन शुगर, 3 आग्नेयास्त्र और लाखों की नकदी जब्त
- Vande Bharat Sleeper : Asansol होकर चलेगी हावड़ा–नई दिल्ली ! राजधानी से भी तेज सफर की उम्मीद
- চোরবাগানের পদপিষ্টের ঘটনার পর সতর্ক প্রশাসন দুর্গাপুরের মণ্ডপে নিরাপত্তা খতিয়ে দেখলেন মহকুমাশাসক, পরিদর্শনে পুলিশও


