ASANSOL

Asansol की ट्रैफिक जाम और गंदगी की समस्या कम करने के लिए थोक बाजार होंगे स्थानांतरित ? विधायक ने की पहल

बंगल मिरर, आसनसोल, राजा बंदोपाध्याय : शहर में बढ़ती ट्रैफिक जाम और साफ-सफाई की समस्या को कम करने के उद्देश्य से आसनसोल के विभिन्न थोक बाजारों को चरणबद्ध तरीके से राष्ट्रीय राजमार्ग-19 स्थित कालीपहाड़ी क्षेत्र में स्थानांतरित करने की पहल तेज हो गई है। इसी सिलसिले में रविवार को आसनसोल के फल थोक व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल उत्तर आसनसोल के विधायक कृष्णेंदु मुखोपाध्याय से मिला और इस विषय पर विस्तृत चर्चा की।

बैठक के बाद विधायक कृष्णेंदु मुखोपाध्याय ने कहा कि इससे पहले भी आसनसोल बाजार के थोक कारोबार को कालीपहाड़ी स्थानांतरित करने को लेकर चर्चा हुई थी, लेकिन विभिन्न कारणों से योजना को अमल में नहीं लाया जा सका। अब इस योजना को धरातल पर उतारने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि शहर के बीचों-बीच थोक बाजार होने के कारण प्रतिदिन भारी ट्रैफिक जाम की समस्या उत्पन्न होती है। रात के समय मालवाहक वाहनों की लोडिंग और अनलोडिंग के चलते कई सड़कें लगभग अवरुद्ध हो जाती हैं। इसके अलावा बाजार क्षेत्र में साफ-सफाई और कचरा प्रबंधन की समस्या भी गंभीर रूप ले रही है।

विधायक ने बताया कि इन समस्याओं के समाधान के लिए फल, सब्जी, मछली, अंडा सहित सभी थोक बाजारों को चरणबद्ध तरीके से कालीपहाड़ी में स्थानांतरित करने की योजना बनाई गई है। उनका दावा है कि वहां बाजार स्थापित करने के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचा पहले से तैयार कर लिया गया है। इस संबंध में विभिन्न व्यापारी संगठनों के साथ लगातार चर्चा चल रही है और प्रशासनिक स्तर पर भी विचार-विमर्श जारी है।इधर रविवार को ही आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों की एक उच्चस्तरीय टीम ने कालीपहाड़ी स्थित प्रस्तावित थोक बाजार क्षेत्र का निरीक्षण किया।

सूत्रों के अनुसार, बाजार स्थानांतरण की प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया गया।प्रशासन को उम्मीद है कि इस योजना के लागू होने से एक ओर शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या काफी हद तक कम होगी, वहीं दूसरी ओर बाजार क्षेत्रों की स्वच्छता और समग्र शहरी प्रबंधन में भी उल्लेखनीय सुधार आएगा।

Social Share or Summarize with AI

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *