अमरजीत सिंह भरारा को जीत का सर्टिफिकेट प्रदान किया गया
जीत के बाद सभी एक पक्ष के हैं जो हारे हैं वह भी हमारे हैं एवं सबको लेकर आसनसोल गुरुद्वारा एवं सिख संगत के हित के लिए कार्य करना होगा : अमरजीत सिंह भरारा
बंगाल मिरर, सौरदीप्त सेनगुप्ता, आसनसोल : आसनसोल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के निर्वाचन के बाद निर्वाचन कमेटी के अध्यक्ष अनिल सिंह गंभीर के द्वारा आसनसोल गुरुनानक कम्युनिटी हॉल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया यह कार्यक्रम निर्वाचित गुरुद्वारा प्रधान अमरजीत सिंह को सर्टिफिकेट प्रदान एवं सम्मान प्रदान का कार्यक्रम था आसनसोल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के निर्वाचन अधिकारी अनिल सिंह गंभीर ने कहा कि 19 फरवरी को आसनसोल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान का निर्वाचन हुआ था जिसमें भारी मतों से विजय हुए थे अमरजीत सिंह भरा रहा था आज 23 फरवरी है 23 फरवरी तक ही कमेटी का कार्यकाल था लेकिन अमरजीत सिंह भरारा ने पहले ही चुनाव करने के लिए कहा था इसलिए 19 फरवरी को ही चुनाव हो गए थे 23 तारीख को उनको जीत का सर्टिफिकेट प्रदान किया जा रहा है और हम लोगों ने उन्हें स्वरूपा देखकर सम्मानित भी किया है ताकि और अच्छे ढंग से आसनसोल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का परिचालन कर सके और सिख संगत की सेवा बेहतर ढंग से कर सकें














वहीं प्रधान अमरजीत सिंह भरारा ने कहा कि अब हम लोगों को यह भूल जाना है कि वह इस पक्ष के हैं और वह उस पक्ष के हैं अभी हम लोग के पास एक ही एजेंडा रहेगा हम लोग सब एक ही पक्ष के हैं अब चुनाव वाली प्रक्रिया खत्म हो चुकी है अब जो हार गए हैं वह भी अब हमारे ही पक्ष के लोग हैं और हमें सबको समान रूप से सहयोग करना है ताकि सब मिलकर हम लोग गुरुद्वारा एवं आसनसोल की सिख संगत के लिए और बेहतर कार्य कर सकें इस कार्यक्रम में प्रधान अमरजीत सिंह अनिल सिंह गंभीर रमेश सिंह गंभीर गुरमीत सिंह अविनाश सिंह बिंद्रा अमरजीत सिंह उप्पल बलजिंदर सिंह ढिल्लों बलराज सिंह इकबाल सिंह सतपाल सिंह कीर मनदीप सिंह लाली के साथ आसनसोल की सिख संगत एवं गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य गण उपस्थित थे।
- আসানসোল পুরনিগমে ” আমাদের পাড়া আমাদের সমাধান ” প্রকল্প নিয়ে বৈঠক
- আসানসোলে স্কুলবাস ও পুলকার নিয়ে পুলিশ ও প্রশাসনের বৈঠক, মানতে হবে পরিবহন দপ্তরের নির্দেশিকা
- আসানসোলে বিজেপির জনসংযোগ অভিযানে তৃণমূলের বাধা দেওয়ার অভিযোগ, উত্তেজনা
- গঙ্গোত্রীতে হয়েছে, এবার গঙ্গাসাগরে সরকার হবে, কুলটিতে বিজেপির কার্যকর্তা সম্মেলনে শমীক ভট্টাচার্য
- Kulti में TMC के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए भाजपा में, चुनाव के पहले शुरू हुआ दल बदल का खेल

