ASANSOL

Anubrata Mondal की याचिका हाईकोर्ट ने किया खारिज, एक लाख जुर्माना

बंगाल मिरर, एस सिंह, आसनसोल : पश्चिम बंगाल गौ तस्करी मामले मे आसनसोल जेल मे बंद बीरभूम जिले के प्रभावशाली तृणमूल नेता अनुब्रत मंडल को पूछताछ के लिये ईडी द्वारा दिल्ली ले जाने की याचिका पर एक तरफ जहाँ दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने अपनी मंजूरी दे दी थी तो वहीं कोलकाता हाई कोर्ट ने भी अनुब्रत मंडल की जमानत याचिका को ख़ारिज करते हुए अनुब्रत मंडल पर दो राज्यों के न्यायलयों को परेशान करने को लेकर एक लाख का जुर्माना लगाते हुए उनको ईडी द्वारा पूछताछ के लिये दिल्ली ले जाने की अर्जी को मंजूरी दे दी है।, साथ ही कोलकाता हाई कोर्ट ने अपने फैसले मे यह भी कहा है की अनुब्रत‌ मंडल को दिल्ली ले जाने के दौरान उनकी सुरक्षा के साथ -साथ उनकी सेहत का भी ख्याल रखना होगा, जिसके लिये उनके साथ सुरक्षा कर्मियों के आलावा स्वास्थ्य कर्मियों की टीम भी मौजूद रहेंगी, जिनकी निगरानी मे अनुब्रोतो मंडल को दिल्ली ले जाया जाएगा, ।

अनुब्रोतो मंडल की लगातार चिकित्सकों द्वारा आसनसोल जेल अस्पताल मे स्वास्थ्य जाँच किये जा रहे हैं, वही अब अनुब्रोतो मंडल को कभी भी और किसी भी समय कड़ी सुरक्षा के बिच दिल्ली ले जाया जा सकता है, हालांकि कोलकाता हाई कोर्ट द्वारा अनुब्रोतो मंडल को दिल्ली ले जाने की अनुमति मिलते ही आसनसोल जेल के सामने पुलिस की सुरक्षा वेवस्था बढ़ा दी गई है,

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *