आसनसोल दयानंद क्लब द्वारा आयोजित रोड रेस प्रतियोगिता सम्पन्न हुई
बंगाल मिरर, आसनसोल: शहर की मशहूर एथलेटिक्स संस्था आसनसोल दयानंद क्लब द्वारा आज वार्षिक रोड रेस प्रतियोगिता सम्पन्न हो गई। प्रतियोगिता तीन श्रेणियों : मेन्स ओपन -6 किलोमीटर बॉयज अंडर 16 – 3 किलोमीटर, गर्ल्स 3 किलोमीटर के लिए अलग अलग हुई जिसमें क्रमशः अनुपम महतो, बिक्रम बाउरी और मनाली सिन्हा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी श्रेणियों के प्रथम 10 स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार एवं विजेता प्रमाण पत्र दिया गया।
रेस पूरा करने वाले प्रतिभागियों को भी प्रमाण पत्र दिया गया।














उक्त प्रतियोगिता में बंगाल, झारखंड, बिहार, और ओड़िशा से आये धावकों ने भागीदारी की। कुल 187 धावकों ने भाग लिया। पहली बार महिलाओं की रेस भी आयोजित की गई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब के अध्यक्ष मनोज यादव, सचिव रामनाथ सिंह, स्पोर्ट्स इंचार्ज अरविंद सिंह, समन्वयक मिंटू देब,अशोक भास्कर, सिंटू भुइँया, डा बीरू रजक, डा आलम शेख, राकेश कुमार,सोमेन दत्ता,दुनिया राय, बासुदेव चटर्जी, पिंटू यादव और अन्य खेलप्रेमियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
- বালি বোঝাই ডাম্পারের ধাক্কায় সাইকেল আরোহীর মৃত্যুতে রণক্ষেত্র রানিগঞ্জ , আগুন, ক্ষতি পূরণের দাবিতে ধর্ণায় অগ্নিমিত্রা পাল, রাস্তা অবরোধ, বিক্ষোভ
- जामुड़िया में TMC कार्यालय पर आपत्तिजनक पोस्टर, विरोध में सड़क जाम
- আসানসোল উত্তর বিধানসভা , জ্যোতিষ শাস্ত্রে ভরসা, শুভক্ষণ দেখে প্রথম দিনেই মনোনয়ন জমা বিজেপি প্রার্থীর
- तिराट में बालूघाट हादसे के बाद बवाल, कई गाड़ियों में आगजनी
- पांडवेश्वर में भाजपा की विशाल रैली, जितेंद्र तिवारी ने की शांतिपूर्ण चुनाव की अपील

