Asansol : बरसात के पहले हाईड्रेन की सफाई पर निगम का जोर
2021 में बाढ़ से शहर में मची थी तबाही
बंगाल मिरर, आसनसोल : बरसात के समय में वर्ष 2021 का मंजर आसनसोल शहर को न झेलना पड़े इसके लिए नगर निगम ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। नालों की सफाई शुरू हो गई है। नालों पर बने छोटे छोटे पुलों को दुरुस्त किया जा रहा है। मेयर परिषद सदस्य गुरुदास चटर्जी के नेतृत्व में टीम ने शहर के मुर्गासाल, बस्तीन बाजार, चेलीडांगा समेत विभिन्न हिस्सों में हाई ड्रेन का निरीक्षण किया। मेयर परिषद के साथ मुख्य अभियंता किंग्सुक राय, कार्यपालक अभियंता आरके श्रीवास्तव, पार्षद रणबीर सिंह आदि थे।




मेयर परिषद सदस्य गुरुदास चटर्जी ने कहा कि बरसात के दौरान जल जमाव की समस्या न हो, इसके लिए मेयर बिधान उपाध्याय के निर्देश पर अभी से तैयार की जा रही है। हाई ड्रेन की सफाई के लिए विशेष जोर दिया जा रहा है। शहर के दिलदारनगर, बाजार इलाके आदि में बारिश के समय जलजमाव की समस्या होती है। इस बार बरसात से पहले अतिरिक्त श्रमिक नियुक्त कर इन बड़े नालों को अच्छे से सफाई करने पर जोर दिया जा रहा है। ताकि बरसात के समय नालों से पानी आसानी से निकल जाए।
शहर के वेस्ट अपकार गार्डन के प्रवेश सड़क पर बने ड्रेन पर पुलिया की मरम्मत डेढ़ साल बाद बुधवार को शुरू की गई। यह पुलिया वर्ष 2021 में आई बाढ़ के दौरान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। लोग यहां से पार होने में डरते थे। जबकि इस मुहल्ले में पार्षद सहित अन्य कई बड़े अधिकारी इसी पुलिया से होकर जाते थे। लेकिन किसी ने इसकी सुध नहीं ली। अंततोगत्वा मेयर बिधान उपाध्याय की पहल पर इस इस पुलिया की मरम्मत शुरू की गई। इस पुलिया के बनने की बात सुन मुहल्ले वालों ने राहत की सांस ली है। लोगों को तसल्ली मिली कि अब पुलिया पार करते समय एक बात का तो डर नहीं रहेगा कि कहीं पुलिया गिर न जाए। बताया जाता है कि एक सप्ताह में यह पुलिया बन कर तैयार हो जाएगी। तब तक इस मार्ग से प्रवेश की मनाही कर दी गई है। लोगों को वाया जीटी रोड व अन्य गलियों से प्रवेश करना पड़ रहा है।
लंबे समय से नहीं हुई नालों की सफाई
पिछले वर्ष 2022 में बरसात के पहले नालों की सफाई की गई थी। इसके बाद से शहर के कई हाई ड्रेन की सफाई धीमी पड़ गई। इसका अंजाम यह हुआ कि साल भर में सभी नालों में फिर से गाद जम गए हैं। इस बार गर्मी व बारिश दोनों जल्दी आने वाली है। इस कारण नगर निगम के पास समय भी कम है। इन्हीं दो से तीन महीनों में शहर के सभी नालों की सफाई निगम प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती होगी।
- टीएमसी-बीजेपी के कार्यक्रमों को लेकर तनाव, पुलिस ने संभाला मोर्चा
- अजय नदी में डूबने से स्कूल छात्र की मौत
- একই দিনে তৃণমূল বিজেপির কর্মসূচি ঘিরে উত্তেজনা
- শ্রাবণ মাসের শেষ সোমবারে বারাবনিতে মর্মান্তিক ঘটনা, বাঁকে করে জল আনতে গিয়ে অজয় নদীতে তলিয়ে স্কুল পড়ুয়ার মৃত্যু
- Raniganj : इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा का सड़ा-गला शव बंद कमरे से बरामद, गिरिडीह की निवासी