Asansol : 1.39 करोड़ से बनेगा सेंट्रल स्टोर, मेयर ने किया शिलान्यास
बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol News In Hindi ) आसनसोल नगरनिगम द्वारा कालीपहाड़ी स्थित बागबंदी में 1.39 करोड़ से नया सेंट्रल स्टोर बनाया जा रहा है। इसका शिलान्यास गुरुवार को मेयर बिधान उपाध्याय ने किया।इसके साथ ही उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण के लिए मिस्ट कैनन तथा दो जेसीबी मशीन का उद्घाटन किया। मिस्ट कैनन से शहर के विभिन्न हिस्सों में धूलकण कम करने के लिए पानी का छिड़काव किया जायेगा। वहीं जेसीबी से डंपिंग ग्राउंड में कचड़ा हटाने का काम किया जायेगा।











मेयर बिधान उपाध्याय ने कहा कि 15 वें वित्त आयोग की राशि से यहां केंद्रीय स्टोर बनाया जा रहा है। वर्षों पुराना स्टोर छोटा है, जिसके कारण यहां काफी सामान खुले में पड़कर नष्ट हो रहा है। इसलिए यहां 1.39 करोड़ से नये स्टोर का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगरनिगम की टीम द्वारा वायु गुणवत्ता सुधार के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। इसके लिए विभिन्न कदम उठाये गये हैं। इसी कड़ी में मिस्ट कैनन मशीन खरीदी गई है। जिसकी कीमत करीब 70 लाख है। इससे विभिन्न इलाकों में पानी का छिड़काव कर धूलकण की मात्रा को कम किया जायेगा। इस मौके पर पार्षद वसीम उल हक, मेयर परिषद सदस्य मानस दास, बोरो चेयरमैन उत्पल सिन्हा, कार्यपालक अभियंता आरके श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।


- Burnpur के विभिन्न अखाड़ों में हुआ पगड़ी वितरण कार्यक्रम
- Double Murder : अंधविश्वास के शक में पत्नी और पिता की गला काटकर हत्या का आरोप, मंदिर में पत्नी का कटा सिर; आरोपी गिरफ्तार
- Kolkata – Varanasi Expressway : अब वाराणसी से कोलकाता का सफर होगा महज 6-7 घंटे में
- Asansol: नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 2 गिरफ्तार; ब्राउन शुगर, 3 आग्नेयास्त्र और लाखों की नकदी जब्त
- Vande Bharat Sleeper : Asansol होकर चलेगी हावड़ा–नई दिल्ली ! राजधानी से भी तेज सफर की उम्मीद

