Indian Bank का 3.90 करोड़ लोन बकाया, Asansol में संपत्ति पर लिया कब्जा
बंगाल मिरर, एस सिंह, आसनसोल : ( Asansol News Live Today ) Indian Bank का 3.90 करोड़ का लोन बकाया, Asansol में संपत्ति पर किया कब्जा। इंडियन बैंक ने लोन डिफाल्टर पर फिर एक बार कार्रवाई की है। आसनसोल साउथ पीपी अंतर्गत चेलीडांगा इलाले में बैंक अधिकारियों ने पुलिस और मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में डिफाल्टर की संपत्ति पर कब्जा लिया और सील कर दिया।














बैंक के एजीएम मृत्युंजय दास ने बताया कि लक्ष्मी ट्रेडिंग द्वारा बैंक से 2.75 करोड़ लोन लिया गया था। जो अब ब्याज समेत 3.90 करोड़ हो गया है। कई बार नोटिस दिया गया, लेकिन भुगतान नहीं किया गया। पहले सांकेतिक कब्जा लिया गया था। डीएम से धारा 34 के तहत आदेश मिलने के बाद मजिस्ट्रेट और पुलिस की मौजूदगी में बंधक रखी गई संपत्ति पर कब्जा लेकर सील किया गया। इस दौरान बैंक अधिकारियों के साथ मजिस्ट्रेट अनिरूद्ध राय, रिकवरी एजेंट राजीव बनर्जी, अधिवक्ता संग्राम सिंह , पीपी प्रभारी अनंत राय, दक्षिण थाना के हेमंत दत्ता आदि मौजूद थे।
- SPL 4 मैवरिक्स चैंपियन
- Jamuria राजश्री कारखाने में मजदूर की मौत
- Asansol में DM, Durgapur में SDM कार्यालय पर BJP का प्रदर्शन
- আসানসোলে চতুর্থ ” সৃষ্টি নগর প্রিমিয়ার লিগ” চ্যাম্পিয়ান টিম ম্যাভরিকস্
- দুর্গাপুরেও ফর্ম ৭ নিয়ে বিজেপির এসডিও অফিসে ধর্ণা অবস্থান, এসআইআর স্বচ্ছভাবে না হলে ভোট নয়ঃ জিতেন্দ্র তেওয়ারি

