Indian Bank का 3.90 करोड़ लोन बकाया, Asansol में संपत्ति पर लिया कब्जा
बंगाल मिरर, एस सिंह, आसनसोल : ( Asansol News Live Today ) Indian Bank का 3.90 करोड़ का लोन बकाया, Asansol में संपत्ति पर किया कब्जा। इंडियन बैंक ने लोन डिफाल्टर पर फिर एक बार कार्रवाई की है। आसनसोल साउथ पीपी अंतर्गत चेलीडांगा इलाले में बैंक अधिकारियों ने पुलिस और मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में डिफाल्टर की संपत्ति पर कब्जा लिया और सील कर दिया।














बैंक के एजीएम मृत्युंजय दास ने बताया कि लक्ष्मी ट्रेडिंग द्वारा बैंक से 2.75 करोड़ लोन लिया गया था। जो अब ब्याज समेत 3.90 करोड़ हो गया है। कई बार नोटिस दिया गया, लेकिन भुगतान नहीं किया गया। पहले सांकेतिक कब्जा लिया गया था। डीएम से धारा 34 के तहत आदेश मिलने के बाद मजिस्ट्रेट और पुलिस की मौजूदगी में बंधक रखी गई संपत्ति पर कब्जा लेकर सील किया गया। इस दौरान बैंक अधिकारियों के साथ मजिस्ट्रेट अनिरूद्ध राय, रिकवरी एजेंट राजीव बनर्जी, अधिवक्ता संग्राम सिंह , पीपी प्रभारी अनंत राय, दक्षिण थाना के हेमंत दत्ता आदि मौजूद थे।
- परकीय संबंध के आरोप को लेकर रानीगंज में तनाव पश्चिम बर्दवान जिला परिषद के सभाधिपति के घर पर प्रदर्शन और तोड़फोड़, हालात संभालने पहुंची पुलिस
- পরকিয়ার অভিযোগকে ঘিরে উত্তপ্ত রানিগঞ্জ পশ্চিম বর্ধমান জেলা পরিষদের সভাধিপতির বাড়িতে বিক্ষোভ ভাঙচুর, পরিস্থিতি সামলাতে পুলিশ
- ठंडे पेय के पैकेट में निकले कीड़े! स्ट्रॉ अटकते ही खुला ‘राज’, जामुड़िया के शादी समारोह में हड़कंप
- ঠান্ডা পানীয়ের প্যাকেটে পোকা ! স্ট্র আটকাতেই ফাঁস ‘রহস্য’! জামুড়িয়ার বিয়েবাড়িতে চাঞ্চল্য
- एक वर्ष तक धमकाकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप कुल्टी में युवक गिरफ्तार


