दुर्गापुर से लापता डीपीएस के छात्र की तलाश
18 मार्च से है लापता, 21 को दक्षिणेश्वर के पास साइकिल चलाते देखा गया
बंगाल मिरर, दुर्गापुर : दुर्गापुर इलाके से एक छात्र सुदीप हंसदा (15+) पुत्र सुखचंद हांसदा तेतुलपारा, बामुनारा, थाना कांकसा, जिला पश्चिम बर्धमान दिनांक 18.03.2023 को सुबह 10.00 बजे सिद्धू कानू पार्क बामुनारा, दुर्गापुर से निकला। उसके बाद से वह गुमशुदा है। लापता युवक ने हरे रंग की टी-शर्ट और नीली जींस पैंट पहन रखी है। वह साइकिल चला रहा है। वह डीपीएस कक्षा-IX, सीबीएससी बोर्ड का छात्र है।




बीते 21.3.23 को सीसीटीवी के माध्यम से उसकी लोकेशन दक्षिणेश्वरमोड़ पर डनलप की ओर जाते हुए मिली। इस संबंध में कांकसा थाना कांड संख्या-190/23 दिनांक 19.03.23 आईपीसी की धारा 363/365 के तहत दर्ज किया गया है।पुलिस की ओर से सभी ट्रैफ़िक/सीवी और अन्य व्हाट्सएप ग्रुप में प्रसारित कर उसकी तलाश की जा रही है। उसकी ट्रेस या जानकारी मिलने पर 9732249250 या 7450826040 पर सूचित करें। इसे WB मिसिंग पोर्टल में भी अपलोड किया गया है।
कृपया नाबालिग लड़के का पता लगाने के लिए अपना हाथ बढ़ाएं।
- SAIL ISP में युवा कांग्रेस का “हल्ला बोल”, टीएमसी का तंज
- কাজ শেষ হওয়ার পরও খনির নিচে কর্মীদের আটকে রাখার অভিযোগ ম্যানেজারের বিরুদ্ধে
- अवकाश प्राप्त ईसीएल कर्मी सम्मानित, घर में भी भव्य स्वागत
- Changes From 1st july 2025 : पैन कार्ड, रेलवे, बैंकिंग, गैस सिलेंडर और क्रेडिट कार्ड नियमों में बदलाव
- कम उम्र में ही दिल की बीमारियां और हार्ट अटैक के कारण अस्वास्थ्यकर जीवनशैली : डॉ. अनुराग गुप्ता