Burnpur से छात्र शुभम अग्रवाल लापता, परिजन परेशान
बंगाल मिरर, बर्नपुर : हीरापुर थाना अंतर्गत रामबांध स्थित निवासी कपड़ा व्यापारी मनोज अग्रवाल का 15 वर्षीय पुत्र शुभम अग्रवाल रविवार की दोपहर से ही लापता है। उसके रहस्यमय ढंग से लापता होने के 24 घंटे से भी अधिक बीतने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इस संबंध में परिजनों ने हीरापुर थाना में गुमशुदगी की शिकायत की है।














बताया जाता है कि शुभम बर्नपुर बायज हाई स्कूल के कक्षा नौंवी का छात्र है। शुभम के चाचा संजीव अग्रवाल ने बताया कि शुभम दोपहर एक बजे अपनी मां को कहकर गया था कि वह कुछ देर बाद वापस लौट आयेगा लेकिन देर शाम तक वह घर नहीं लौटा। जिसके बाद उसके मोबाइल पर फोन किये जाने पर उसका मोबाइल स्विच आफ आ रहा था। उसका पता लगाने के लिए सभी दोस्तों, रिश्तेदारों तथा परिचितों के पास जाकर पूछताछ भी की गई लेकिन सोमवार की शाम तक उसका सुराग नहीं मिल पाया है। वहीं पुलिस प्रशासन भी उसका सुराग हासिल करने के लिए मोबाइल नंबर के साथ उसके दोस्तों तथा परिचितों से संपर्क कर रही है।
- SPL 4 मैवरिक्स चैंपियन
- Jamuria राजश्री कारखाने में मजदूर की मौत
- Asansol में DM, Durgapur में SDM कार्यालय पर BJP का प्रदर्शन
- আসানসোলে চতুর্থ ” সৃষ্টি নগর প্রিমিয়ার লিগ” চ্যাম্পিয়ান টিম ম্যাভরিকস্
- দুর্গাপুরেও ফর্ম ৭ নিয়ে বিজেপির এসডিও অফিসে ধর্ণা অবস্থান, এসআইআর স্বচ্ছভাবে না হলে ভোট নয়ঃ জিতেন্দ্র তেওয়ারি


