Burnpur से लापता छात्र शुभम अग्रवाल का शव मिलने से सनसनी, परिजन जता रहे हत्या की आशंका, आक्रोश
बंगाल मिरर, बर्नपुर : हीरापुर थाना अंतर्गत रामबांध स्थित निवासी कपड़ा व्यापारी मनोज अग्रवाल का 15 वर्षीय पुत्र शुभम अग्रवाल रविवार की दोपहर से ही लापता था। आज शाम मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई । उसके माता-पिता का रोते-रोते बुरा हाल है। परिजन छात्र के हत्या की आशंका जता रहे हैं। हीरापुर थाना में परिजन और स्थानीय लोग मौजूद हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।




बताया जाता है कि शुभम बर्नपुर बायज हाई स्कूल के कक्षा नौंवी का छात्र है। शुभम के चाचा संजीव अग्रवाल ने बताया कि शुभम दोपहर एक बजे अपनी मां को कहकर गया था कि वह कुछ देर बाद वापस लौट आयेगा लेकिन देर शाम तक वह घर नहीं लौटा था जिसके बाद उसके मोबाइल पर फोन किये जाने पर उसका मोबाइल स्विच आफ आ रहा था। उसका पता लगाने के लिए सभी दोस्तों, रिश्तेदारों तथा परिचितों के पास जाकर पूछताछ भी की गई लेकिन सोमवार की शाम तक उसका सुराग नहीं मिल पाया ह वहीं पुलिस प्रशासन भी उसका सुराग हासिल करने के लिए मोबाइल नंबर के साथ उसके दोस्तों तथा परिचितों से संपर्क कर रही थी। आज शाम उसका क्षत-विक्षत शव पाया गया।
घटना की सूचना पाकर आसनसोल चैंबर आफ कामर्स के सचिव शंभूनाथ झा हीरापुर थाना पहुंचे उन्होंने घटना की निंदा करते हुए मांग किया कि पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करे। वहीं आसनसोल चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के बिनोद गुप्ता, संजय तिवारी आदि ने भी घटना पर गहरा दुख जताया।
- আসানসোল শহরে বসলো ” সাহিত্য সম্রাট ” বঙ্কিমচন্দ্র চট্টোপাধ্যায়ের পূর্ণাবয়ব মূর্তি
- শুভদর্শিনী হাসপাতালের সামনে মৃতদেহ রেখে বিক্ষোভ
- Asansol : अवैध कोयला खदान में जहरीली गैस से दो की मौत, रेस्क्यू में देरी से आक्रोश
- অবৈধভাবে কয়লা কাটতে গিয়ে বিষাক্ত গ্যাসের শিকার হয়ে মৃত দুই
- দীঘায় মুখ্যমন্ত্রীর উপস্থিতিতে প্রথম রথযাত্রা, আসানসোলে সরাসরি সম্প্রচার