ASANSOL : फैशन शो की आड़ में अश्लील फोटोशूट ?
बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol News Live Today ) आसनसोल में फैशन शो की आड़ में अश्लील फोटो और वीडियो शूट करने का आरोप लगा है। इसका शिकार हुए युवक – युवतियों को जब इसकी जानकारी हुई तो उनलोगों ने आयोजक को पकड़ा। इसमें से एक आयोजक का बयान उनलोगों ने रिकार्ड किया जिसमें उसने स्वीकार किया है कि उसने कई लड़कियों का अश्लील फोटा और वीडियो बनाया है। हालांकि आरोपी का दावा है कि उसे डराकर वीडियो बनाया गया है। हालांकि दोनों पक्षों की ओर से कहीं भी कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है लेकिन इस तरह की घटना सामने आने के बाद चर्चा जोर पकड़ रही है कि प्रशासन ऐसे आयोजनों पर निगरानी करे।













बताया जाता है कि यह आयोजन दो मार्च को आसनसोल में हुआ था। इसमें विभिन्न हिस्सों से युवक युवतियां शामिल हुई थी। इसी दौरान कई युवतियों का फैशन शो के नाम पर बिकनी और नग्न तस्वीरें और वीडियो बनाई गई। जब उनलोगों को इसकी जानकारी हुई तो आयोजकों को पकड़ा। इसमें कोलकाता की तथाकथित माडल भी शामिल है। वहीं कल्याणपुर हाउसिंग इलाके के एक आयोजक को उनलोगों ने पकड़ा जिसने कैमरे के सामने सारी काली करतूत को कबूला है, आरोप यह भी है कि कई युवतियों को कुप्रस्ताव भी दिया था।
- समाजसेवी सुरजीत सिंह मक्कड़ की पत्नी का निधन, शोक
- আসানসোলে বিএলএদের প্রশিক্ষণ, ভোটারদের আশ্বস্ত ও ফর্ম দিতে বিএলওদের সাহায্য করার পরামর্শ
- দুর্গাপুর নগর নিগমের প্রশাসক মন্ডলী ভাইস চেয়ারম্যান বদল
- Durgapur में वाइस चेयरमैन बदले, Asansol में जल्द बदलाव की अटकलें
- Raniganj में फर्जी सरसों का तेल: नामी कंपनी के टिन में भरा जा रहा था लोकल तेल, छापेमारी

