ASANSOL : फैशन शो की आड़ में अश्लील फोटोशूट ?
बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol News Live Today ) आसनसोल में फैशन शो की आड़ में अश्लील फोटो और वीडियो शूट करने का आरोप लगा है। इसका शिकार हुए युवक – युवतियों को जब इसकी जानकारी हुई तो उनलोगों ने आयोजक को पकड़ा। इसमें से एक आयोजक का बयान उनलोगों ने रिकार्ड किया जिसमें उसने स्वीकार किया है कि उसने कई लड़कियों का अश्लील फोटा और वीडियो बनाया है। हालांकि आरोपी का दावा है कि उसे डराकर वीडियो बनाया गया है। हालांकि दोनों पक्षों की ओर से कहीं भी कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है लेकिन इस तरह की घटना सामने आने के बाद चर्चा जोर पकड़ रही है कि प्रशासन ऐसे आयोजनों पर निगरानी करे।














बताया जाता है कि यह आयोजन दो मार्च को आसनसोल में हुआ था। इसमें विभिन्न हिस्सों से युवक युवतियां शामिल हुई थी। इसी दौरान कई युवतियों का फैशन शो के नाम पर बिकनी और नग्न तस्वीरें और वीडियो बनाई गई। जब उनलोगों को इसकी जानकारी हुई तो आयोजकों को पकड़ा। इसमें कोलकाता की तथाकथित माडल भी शामिल है। वहीं कल्याणपुर हाउसिंग इलाके के एक आयोजक को उनलोगों ने पकड़ा जिसने कैमरे के सामने सारी काली करतूत को कबूला है, आरोप यह भी है कि कई युवतियों को कुप्रस्ताव भी दिया था।
- Andal News : गृहवधू की गला कटी लाश बरामद, पति फरार
- বধুর গলাকাটা দেহ উদ্ধার, বেপাত্তা স্বামী
- बर्नपुर में जनता दरबार में महिलाओं की भीड़ अन्नपूर्णा योजना की राशि नहीं मिलने पर मंत्री ने संभाला महिलाओं का आक्रोश
- বার্নপুরে জনতার দরবারে মহিলাদের ভিড় অন্নপূর্ণা”র টাকা না পাওয়া নিয়ে ক্ষোভ সামলালেন মন্ত্রী
- রানিগঞ্জে থরে থরে সাজানো নকল তেলের সাম্রাজ্য! বাড়ির আলমারিতেই ব্র্যান্ডের লেবেল, ছিপি, টিন – পর্দাফাঁস করল ফুড সেফটি দপ্তর


