समाजसेवी कृष्णा प्रसाद के द्वारा महाखिचड़ी भोग कल कल्ला में
बंगाल मिरर, आसनसोल : शिल्पांचल के व्यवसायी व समाजसेवी कृष्णा प्रसाद के द्वारा रामनवमी और चैती छठ पूजा के उपलक्ष्य में कल महाखिचड़ी भोग का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। इसे लेकर जोर-शोर से तैयारी की जा रही है। इसे लेकर आवासीय कार्यालय में लगातार बैठक की गई। समाजसेवी कृष्णा प्रसाद ने कहा कि बीते दिनों कल्ला प्रभु छठ घाट पर चैती छठ पूजा भव्य तरीका से किया गया। उसके बाद रामनवमी भी बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सभी के सहयोग से यह आयोजन संपन्न हुआ।














इसे लेकर आगामी आठ अप्रैल को कल्ला मोड़ के पास महाखिचड़ी भोग का कार्यक्रम किया जाएगा। वहीं शाम में जागरण का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान 21हजार लोगों के लिए प्रसाद की व्यवस्था रहेगी। व्यवस्था में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहेगी। भीड़ को नियंत्रण करने के लिए स्वयंसेवकों एवं पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग रहेगा। इसकी तैयारी में विजय प्रकाश, राहुल सिंह, अमूल दास, राजीव कुशवाहा, सुदीप पांडेय, शनि प्रसाद, एसएन शर्मा, शिबू सिंह, तपन राय, अशोक तिवारी, इरशाद आलम, अभिजीत चटर्जी, किरण बाउरी, राज बाबू साव, संजय चौधरी, संतोष पांडेय, मनोज सिंह, राजू यादव, रोबिन प्रसाद, देशबंधु साव आदि जुटे हुए हैं।
- অস্ত্রোপচার ছাড়াই ধারালো লোহার পেরেক বার করে নজির চিকিৎসকদের দুর্গাপুরের আইকিউ সিটি হাসপাতালে ৪ বছরের শিশুর প্রাণ রক্ষা
- তৃণমূল সরকারের ” আমার পাড়া আমার সমাধান ” কাজ করে বিপাকে আসানসোল পুরনিগমের ৪০০ ঠিকাদার, বকেয়া ২৭ কোটিরও বেশি, ডিএমের দ্বারস্থ
- खाने में मिलावट रोकने के लिए सड़क पर उतरा जिला प्रशासन दुर्गापुर में ‘फूड सेफ्टी अवेयरनेस वीक’ की शुरुआत जिलाधिकारी ने किया टैबलो का उद्घाटन
- খাবারে ভেজাল রুখতে পথে জেলা প্রশাসন দুর্গাপুরে ‘ফুড সেফটি অ্যাওয়ারনেস উইক’,র সূচনা ট্যাবলোর উদ্বোধন জেলাশাসকের
- “औद्योगिक संभावनाएं, निवेश का नया क्षितिज” विधायक की पहल पर 27 सितंबर को “पांडवेश्वर इंडस्ट्री एंड इन्वेस्टमेंट कॉन्क्लेव 2026”


