Breaking : Jitendra Tiwari को बड़ी राहत, समर्थकों में खुशी
बंगाल मिरर, एस सिंह, आसनसोल : कंबल कांड में जितेन्द्र तिवारी ( Jitendra Tiwari ) को कलकत्ता हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। जितेन्द्र तिवारी के अग्रिम जमानत की याचिका को सशर्त मंजूरी दी गई है। अदालत में सुनवाई पूरी हो गई है। शीघ्र ही आदेश जारी किया जायेगा। बताया जाता है कि उन्हें 50 हजार के निजी मुचलके पर जमानत दी गई है। साथ ही निर्देश दिया गया है कि वह आसनसोल में प्रवेश नहीं करेंगे तथा जहां भी रहेंगे वह स्थानीय पुलिस थाना को सूचित करेंगे।गौरतलब है कि जितेन्द्र तिवारी फिलहाल प्रेसीडेंसी जेल में बंद हैं। उनकी जमानत मंजूर होने से समर्थकों में खुशी की लहर है।















उल्लेखनीय है कि रिमांड अवधि पूरी होने के बाद बीते 28 मार्च को आसनसोल कोर्ट में पेश किया गया था। जहां सुनवाई पूरी होने के बाद जज ने जहां जमानत देने से इंकार कर दिया था दोनों पक्षों को सुनने के बाद पुलिस ने जितेन्द्र तिवारी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने का निर्देश दिया। इसके बाद मामले की अगली सुनवाई कल यानि की 11 अप्रैल को होनेवाली थी । वहीं इसी बीच जितेन्द्र तिवारी की तबीयत खराब होने पर पहले आसनसोल जिला अस्पताल, फिर बर्द्धमान मेडिकल कालेज तथा उसके बाद कोलकाता एसएसएकेएम ले जाया गया था। जहां से उन्हें प्रेसिडेंसी जेल में रखा गया था।
गौरतलब है कि आसनसोल के आरके डंगाल में कंबल वितरण के दौरान हुई भगदड़ में 14 दिसंबर 2022 को तीन व्यक्तियों की मौत हुई थी। इस मामले में आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट ने भाजपा पार्षद चैताली तिवारी, आसनसोल के पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी समेत अन्य पर प्राथमिकी दर्ज की थी। जिसमें से जितेन्द्र तिवारी को उत्तर प्रदेश के नोएडा से जितेंद्र तिवारी को गिरफ्तार किया था । वहीं अन्य आरोपितों को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। उच्चतम न्यायलय ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। सुनवाई हुई।
- ” যুব সাথী ” প্রকল্প নিয়ে কটাক্ষ অগ্নিমিত্রা পালের, বাংলায় কর্মসংস্থান নিয়ে শাসক দল ও সরকারকে আক্রমণ
- আসানসোল পুরনিগম এলাকায় ১,৩০০টি কাজ ইতিমধ্যেই শুরু হয়েছে
- Lala को Supreme झटका ! चुनाव से पहले कईयों की बढ़ सकती है मुश्किलें
- পঞ্চমুন্ডির আসনে বসে পূজো হয় ৭০০ বছরের দলদলি কালীর
- আসানসোলে রানাঘাটের বিজেপি সাংসদ, ৩৬৫ ধারা জারি করে এসআইআর প্রক্রিয়া শেষ করার দাবি


