Kulti Blast Case : जांच को पहुंची फॉरेंसिक और बम स्काव्यड
बंगाल मिरर, एस सिंह, आसनसोल (: ( Kulti Blast Case ) आसनसोल के कुल्टी थाना क्षेत्र की सांकतोड़िया इलाके में एक घर में हुए विस्फोट की घटना की फोरेंसिक टीम और बम निरोधक दस्ता जांच कर रही हैं. सोमवार को फॉरेंसिक टीम और राज्य पुलिस सीआईडी के बम दस्ते के सदस्य मौके पर पहुंचे। वे कई घंटों तक घर में रहे। वहां से उन्होंने कई मलबा और टूटे-फूटे सामान के नमूने भी एकत्र किए। इसके बाद दोबारा कमरे को सील कर दिया।














हालांकि, उस घर की गृहिणी बेबी घासी ने कहा, मैंने पुलिस से कहा है कि आप जल्द से जल्द जांच करें और हमें हमारे घर लौटा दें। क्योंकि हम किसी और के घर में हैं। हमें फिर से मरम्मत करके इसी घर में रहना है।
गौरतब है कुछ दिन पहले इसी मकान में देर रात विस्फोट हुआ था। इससे रसोई घर की छत और साथ लगी रसोई की छत उड़ गई। हालांकि अभी तक इस विस्फोट के कारण का पता नहीं चला है। इसलिए इस घटना की जांच के लिए फॉरेंसिक और बम निरोधक दस्ते की टीम आई थी. हालांकि, वे इस जांच पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते थे।इसके अलावा पुलिस ने जानकारी दी है कि इस घटना में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। विस्फोट के बाद मकान मालिक और उसके बेटे को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
- BJP की परिवर्तन यात्रा, अर्जुन मुंडा का तृणमूल पर हमला
- BJP परिवर्तन यात्रा पर हमला, वाहनों में तोड़फोड़, आरोप-प्रत्यारोप
- ADPC CP को शौर्य पदक देने की मांग, सीएम से अनुरोध
- West Bengal Governor से सीवी आनंद बोस का इस्तीफा
- পুলিশের সামনেই বিজেপির পরিবর্তন যাত্রায় হামলার অভিযোগ তৃণমূলের বিরুদ্ধে, পরিস্থিতি সামলাতে কেন্দ্রীয় বাহিনী, বারাবনিতে উত্তেজনা





