ASANSOLKULTI-BARAKAR

बिट्टू साव की रहस्यमय मौत के खुलासे का इंतजार

घर के पास ही जंगल से लहुलूहान कल मिला था बिट्टू

बंगाल मिरर, कुल्टी : कुल्टी के नियामतपुर विष्णुबिहार के रहने वाले 23 वर्षीय बिट्टू साव का लहूलुहान शव पास के पलाशबगान जंगल से बरामद किया गया है। आशंका  जताई जा रहा है कि उसकी हत्या की गई है। यह पलासबगान जंगल बिट्टू के घर के ठीक पीछे करीब 200 मीटर की दूरी पर है। वह सोमवार को दोपहर दो बजे घर से निकला था। शाम तक उसका कोई अता पता नहीं चलने पर स्वजनों ने पीछे के जंगल में ढूंढना शुरू किया। वहां बिट्टू पेट के बल लेटा हुआ था, उसके सिर और मुंह से खून बह रहा था।

 मृतक के भाई विक्रम साव ने बताया कि बिट्टू को लहुलुहान देख कर उन्होंने उसे इलाज के लिए नियामतपुर के श्री अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए आसनसोल जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जब जिला अस्पताल के आपातकालीन में उसे ले जाया गया तो वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विक्रम ने बताया कि बिट्टू पढ़ने लिखने वाला लड़का था। उसकी किसी के साथ कोई दुश्मनी ही नहीं थी। इसके बावजूद किसने उसके साथ ऐसी हरकत की समझ में नहीं आ रहा है।

 बताया जाता है कि बिट्टू के पीठ में गहरे घाव के निशान थे। अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसे किसी ने गोली मारी है या धारदार हथियार से आघात किया था। हालांकि गोली मारी थी या किसी अन्य चीज से उसपर वार किया गया था इसका पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ पता चल पाएगा। वैसे पुलिस ने मामले की छानबीन कर रही है। बिट्टू के शव का पोस्टमार्टम आज  किया जाएगा। उधर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। 

भाई विक्रम भी मौत के कारणों के बारे में कुछ भी नहीं कह पा रहा है। उसने कहा कि वे पांच भाई हैं और पांच भाई में बिट्टू सबसे छोटा था। पढ़ने लिखने में वह काफी होनहार था। फिलहाल वह प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहा था। उधर बिट्टू की मौत की खबर सुनकर विष्णु बिहार में सनसनी फैल गई है। सबका यही कहना है कि जंगल में वह क्या करने गया था या फिर किससे मिलने गया था। जबकि घर से वह दोपहर में ही निकला था। करीब दो घंटे बाद स्वजनों ने उसे ढूंढना शुरू किया क्योंकि बिट्टू अपना फोन नहीं उठा रहा था। उसका फोन भी नहीं मिला है। पुलिस उसके फोन को ढूंढ रही है ताकि यह पता चल सके कि बिट्टू को किसने उस जंगल में बुलाया था।

Leave a Reply