DSP मेन अस्पताल से कर्मियों की छंटनी, ठेका संस्था के खिलाफ प्रदर्शन






बंगाल मिरर, दुर्गापुर : ( Durgapur Steel Plant Main Hospital ) सेल के दुर्गापुर इस्पात मेन अस्पताल से 15 अस्थायी कर्मियों को धमकाकर काम से हटने के विरोध में ठेका कंपनी के खिलाफ श्रमिकों ने विरोध प्रदर्शन किया और आंशिक रूप से काम बंद कर दिया. शुक्रवार सुबह से ही दुर्गापुर इस्पात अस्पताल में इसे लेकर तनाव का माहौल रहा।




प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि 15 साल से काम कर रहे 15 मजदूरों को ठेकेदार ने अचानक नौकरी से निकाल दिया. वर्तमान में धमकी देकर उनका कार्य कराया जा रहा है। वर्तमान में 91 कर्मचारी हैं। वे 15 भी तंगहाली में जी रहे हैं। अगर हम मामले की शिकायत अस्पताल अधिकारियों से करते हैं तो वे कोई महत्व नहीं देते है। महत्वपूर्ण वार्डों में काम जारी रखते हुए विरोध कर रहे हैं। अगर उन 15 लोगों को जल्द काम पर नहीं लौटाया गया तो आन्दोलन जारी रखेंगे?



- देश में अल्पसंख्यकों के साथ अन्याय हो रहा, ‘आवाज़’ लगातार अल्पसंख्यकों और पिछड़े वर्गों की आवाज़ बुलंद करता रहेगा: प्रो. सईदुल हक
- बंद क्वार्टर का ताला तोड़कर दुस्साहसिक चोरी! नकद 4 लाख रुपये और सोने के गहने लूटे, दुर्गापुर में सनसनी
- आसनसोल में विधायक के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा की “अन्नपूर्णा अभिनंदन यात्रा”
- जर्जर सड़क पर हो रहे हादसे सालानपुर में ईसीएल के डंपर रोककर ग्रामीणों का प्रदर्शन, सड़क मरम्मत और स्ट्रीट लाइट की मांग
- दुर्गापुर में सीपीएम की सभा को लेकर तनाव, विरोध में ढाक बजाकर ‘जय श्री राम’ के नारे


