INTUC द्वारा अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन
बंगाल मिरर, एस सिंह, बर्नपुर : आज से आसनसोल आयरन स्टील वर्कर्स यूनियन इंटक की तरफ से दो दिवसीय इंटर डिपार्मेंटल क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत हुई जिसमे कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। आज का पहला मैच सीआईएसएफ तथा टेली कम्युनिकेशन के बीच खेला गया। इस मौके पर सेल आईएसपी के ईडी प्रोजेक्ट सुरजीत मिश्रा, जीएम सुषमा सक्सेना डा ए के झा डा. सुशांतो सिन्हा, डा. मनीष झा, डा. जितेन्द्र मिश्रा, आदि मौजूद थे।














इस संबंध में इंटक नेता हरजीत सिंह ने बताया कि आज से दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत हुई जिसमें 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं आज के उद्घाटन मैच में सीआईएसएफ और टेलीकम्युनिकेशंस की टीमें आमने-सामने थे कल भी मैच खेले जाएंगे और उसके बाद विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा उन्होंने कहा कि क्योंकि इस बार यह प्रतियोगिता दो दिवसीय है इसलिए ज्यादा टीमों का मौका नहीं दिया जा सका लेकिन अगले बार से कोशिश की जाएगी कि ज्यादा से ज्यादा कर्मचारियों को इस प्रतियोगिता का हिस्सा बनाया जा सके। इस मौके पर इंटक के अजय राय, बिजय सिंह, सोनू सिंह कमल बोस, गोधन सिंह, रमन झा, एचएमएस के मुमताज अहमद आदि मौजूद थे।
- ECL में समितियों की ‘बाढ़’ या फिजूलखर्ची का नया खेल? खस्ताहाल वित्तीय स्थिति के बीच नई कमेटी के गठन पर उठे गंभीर सवाल !
- রানীগঞ্জে ৪৫০ কোটির বাইপাসের জন্য বুলডোজার, উচ্ছেদ ঘিরে ক্ষোভ
- আসানসোলে অবৈধ মাদক পাচারের বিরুদ্ধে অভিযান, গাড়ি সহ ধৃত দুই, ৬০০ গ্রাম ব্রাউন সুগার উদ্ধার
- Asansol सोने की चेन छीनने वाले दो घंटे के भीतर गिरफ्तार
- Asansol कार से 600 ग्राम से अधिक ब्राउन शुगर बरामद, 2 गिरफ्तार


