सृष्टिनगर प्रीमियर लीग RKM Warriors चैंपियन
बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल सृष्टिनगर में बंगाल सृष्टि द्वारा इंडियन प्रीमियर लीग की तर्ज पर आधारित क्रिकेट लीग सृष्टिनगर प्रीमियर लीग (एसपीएल) के पहले संस्करण में आरकेएम वारियर्स चैंपियन बनी। शनिवार की रात पुरस्कार वितरण के साथ प्रतियोगिता संपन्न हुई। समापन समारोह में बतौर अतिथि पूर्व भारतीय क्रिकेटर चेतन शर्मा उपस्थित थे। फाइनल एवेंजर्स और आरकेएम वारियर्स के बीच खेला गया। जिसमें आरकेएम वारियर्स जीत दर्ज की। इस प्रतियोगिता में कुल आठ टीमें शामिल थीं।














सृष्टिनगर के संचालन प्रमुख बिनय चौधरी ने कहा कि सृष्टिनगर में पहली बार इस तरह की पहल की है। सभी प्रतिभागियों और उनके परिवारों ने उत्साह के साथ भागीदारी की। टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीमों में आसनसोल टाइटन्स, प्रीडेटर्स, आरकेएम वारियर्स, अन्नपूर्णा वारियर्स, माई स्कूल निन्जास, रिबेल, मेवेरिक्स और एवेंजर्स शामिल थे। चेतन शर्मा ने कहा कि कहा की पश्चिम बंगाल हर समय उनके दिल मे बसता है।

उन्होंने कहा उनका बंगाल से पुराना रिश्ता जुड़ा है, वह इस लिए की उन्होंने क्रिकेट की दुनिया से अपना विराम देने के समय उन्होंने बंगाल से करीब पांच वर्षों तक क्रिकेट खेला। वही खेल उनके जीवन के साथ कुछ इस कदर जुड़ा की बंगाल उनके दिल में बस गया। जिसे वह आज तक नहीं भूल पाए, यही कारण है की वह बंगाल आने का कोई भी मौका नहीं गंवाते हैं। हर बार बंगाल दौरा कर अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हैं।
- आसनसोल में जाम की स्थायी समस्या के समाधान की पहल कालिपहाड़ी से दामोदर तक फ्लाईओवर निर्माण का प्रस्ताव, मंत्री डॉ. अजय पोद्दार को पत्र भेजा अग्निमित्रा पाल ने
- আসানসোলে যানজট স্থায়ী সমাধান কালিপাহাড়ি থেকে দামোদর ফ্লাইওভারের প্রস্তাব, মন্ত্রী ডাঃ অজয় পোদ্দারকে চিঠি অগ্নিমিত্রা পালের
- मृत्यु से पहले का विस्फोटक वीडियो वायरल!’डराकर मुझसे झूठ बुलवाया गया था’ सुंदरा सूत्रधार मामले में पांडवेश्वर में फिर मचा हड़कंप, राजनीतिक विवाद तेज
- মৃত্যুর আগে বিস্ফোরক ভিডিও ভাইরাল ! ‘ভয় দেখিয়ে মিথ্যা বলানো হয়েছিল’ সুন্দরা সূত্রধর কাণ্ডে নতুন করে পাণ্ডবেশ্বরে শোরগোল, রাজনৈতিক বিতর্ক
- মাসিক ভাতা বৃদ্ধি সহ একাধিক দাবিতে আসানসোলে প্রতিবন্ধীদের বিক্ষোভ, জেলাশাসকের কাছে স্মারকলিপি


