Asansol के दो उपमेयर की अड़चन दूर, शपथ जल्द
बंगाल मिरर, आसनसोल : Asansol के दोनों उपमेयर का शपथ जल्द। आसनसोल नगर निगम में मेयर परिषद के सदस्यों के बाद अब दोनों उप मेयर के शपथ ग्रहण को लेकर भी तैयारी शुरू हो गई है। दोनों उपमेयर को लेकर चल रही अड़चन दूर हो गई है अब बहुत जल्द ही उनका शपथ ग्रहण होगा। गौरतलब है कि आसनसोल नगर निगम ने पहली बार दोपहर की घोषणा की गई थी इसके लिए वार्ड 50 के पार्षद अभिजीत घटक और वार्ड 26 के पार्षद वसीम उल हक को चुना गया है।




दोनों के नामों की घोषणा करीब साल भर पहले ही की गई थी लेकिन उनका शपथ ग्रहण अभी तक नहीं हो पाया था क्योंकि इसे के लिए कानून में संशोधन करना था इसके कारण इसमें विलंब हो रहा था । अब सारी परेशानियां दूर हो गई है नगर निगम में दोनों मेयर को लेकर राज्य स्तर पर मंजूरी मिल गई है मेयर शीघ्र ही इन का शपथ ग्रहण कराएंगे।
राज्य सरकार द्वारा पश्चिम बंगाल नगर निकाय कानून में संशोधन को पारित करने के बाद इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है बीते 4 मई को जारी अधिसूचना में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि अब राज्य के निकायों में एक की जगह दो उप मेयर होंगे इस तरह अब आसनसोल समेत आनंद नगर निगम में दो डिप्टी मेयर हो सकते हैं।
- সেল আইএসপিতে আধুনিকীকরণে স্থানীয়দের কর্মসংস্থানের দাবি, শ্রম কমিশনারকে স্মারকলিপি আদিবাসী সংগঠনের
- আসানসোল পুরনিগম চালিত গৃহহীনদের হোমের আবাসিকদের দুধ খাওয়ানোর ভাবনা, অতিরিক্ত অর্থের খোঁজে সহৃদয় ব্যক্তিদেরকে আহ্বান
- দুর্গাপুরে ন্যাশানাল ইনস্টিটিউট অফ টেকনোলজিতে দুর্ঘটনায় ঠিকা শ্রমিকের মৃত্যু , ক্ষতিপূরণ ও চাকরির দাবিতে বিক্ষোভ, উত্তেজনা
- Mamata Banerjee Target 2026 : ‘आमार पाड़ा, आमार समाधान’ स्कीम की घोषणा, 8 हजार करोड़ का आवंटन
- Asansol साउथ पीपी प्रभारी का तबादला