Abhishek Banerjee के कार्यक्रम फिर बदलाव, अब 2 दिन होगा
बंगाल मिरर, आसनसोल : Abhishek Banerjee के कार्यक्रम फिर बदलाव, अब 2 दिन होगा। तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी के जन संयोग यात्रा के कार्यक्रम में फिर बदलाव किया गया है। पश्चिम बर्दवान जिले में उनके 16 मई को होने वाले कार्यक्रम अब दो हिस्सों में होगा यानी कि 16 को आधा और 17 को आधा कार्यक्रम है । टीम अभिषेक बनर्जी की ओर से बताया गया है कि खराब मौसम के कारण इस कार्यक्रम में बदलाव किया जा रहा है 16 मई को जो कार्यक्रम होना था उसमें से कुछ 17 मई को होगा।














तृणमूल जिला अध्यक्ष नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती एवं प्रदेश सचिव शिव दासन दासु ने बताया कि तृणमूल महासचिव अभिषेक बनर्जी का आज पानागढ़ में स्वागत किया जाएगा वहां से गांधी मोड़ होते हुए व चित्रालय मैदान पहुंचेंगे जहां आज अधिवेशन का आयोजन किया जाएगा।
वही कल यानी 17 मई को अंडाल में उनका रोड शो तथा लाउदोहा में सभा और उसके बाद केंदा में लिट्टी-चोखा का कार्यक्रम होगा। इसे लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है कार्यकर्ताओं में कार्यक्रम को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है इस आयोजन में ऐतिहासिक भीड़ होगी।
वहीं सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार अभिषेक बनर्जी को पश्चिम बर्दवान जिले से करीब 5000 शिकायतें और सुझाव मिले हैं संभावना है कि इस दौरान वह इन पर बात कर सकते हैं इनका निपटारा भी करने का प्रयास करेंगे।
- মেডি লিংকের উদ্যোগে ক্যান্সার সচেতনতা আলোচনা চক্রের উদ্বোধন করলেন আসানসোল রামকৃষ্ণ মিশনের সম্পাদক
- বাক্যবাণে উত্তপ্ত দুর্গাপুরে নির্বাচনী প্রচার, তৃণমূলকে তীব্র আক্রমণে সাংসদ সৌমিত্র খাঁ
- পশ্চিম বর্ধমান জেলা দিয়ে দক্ষিণবঙ্গে ভোট প্রচার শুরু মমতা বন্দ্যোপাধ্যায়ের , পান্ডবেশ্বরে প্রথম সভা
- রামনবমীর আগে পুরুলিয়ায় মূর্তি ভাঙচুর, গ্রেফতার ৪, তীব্র রাজনৈতিক তরজা
- चुनाव से पहले ADPC की बड़ी कार्रवाई 3 अवैध हथियार और कारतूस समेत 3 गिरफ्तार

