Jamuria : भारी मात्रा में गांजा के साथ एक गिरफ्तार
बंगाल मिरर, जामुड़िया : जामुड़िया में भारी मात्रा में गांजा जब्त किया गया। गांजे की तस्करी के आरोप में बीरेंद्र गौंड नको गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से 20 .550 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। बरामद गांजा की बाजार कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए है।














जामुड़िया पुलिस सूत्रों के अनुसार कल दोपहर करीब दो बजे विशेष सूत्रों से सूचना मिलने के बाद जामुड़िया के शिवपुर पावरहाउस फुटबॉल मैदान के समीप बीरेंद्र गौंड के घर की तलाशी ली गयी।देर रात तक चली इस तलाशी में गिरफ्तार व्यक्ति के घर से 20.550 किलो गांजा व एक मोबाइल बरामद हुआ है। इस समय जमुरिया बीडीओ अरुणालोक घोष वहां मौजूद थे।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बीरेंद्र अंतरजिला गाजा तस्करी गिरोह से जुड़ा है। गिरफ्तार किए गए वीरेंद्र गौंड ने गांजा बेचने की बात कबूल की है। उसने यह भी दावा किया कि उसके भाई ने पुलिस को गांजा बेचने की जानकारी देकर उसे फंसाया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी को 10 दिन की पुलिस हिरासत के लिए आसनसोल कोर्ट में अर्जी दी जाएगी।
- पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन शिल्पांचल शाखा द्वारा जरूरतमंदों में कंबल वितरण
- আসানসোলে গঙ্গাসাগরে যাওয়া ভক্তদের জন্য খোলা হলো শিবির
- আসানসোলে ” আমাদের পাড়া, আমাদের সমাধান ও পথশ্রী ” প্রকল্পে কাজের উদ্বোধনে মন্ত্রী
- Asansol महावीर संचालन के लिए बनेगी 25 सदस्यीय कमेटी
- আসানসোলের থানায় কংগ্রেসের স্মারক লিপি, মাদক কারবার সহ অবৈধ কার্যকলাপ বন্ধের দাবি


