Sourav Ganguly को बंगाल सरकार देगी Z श्रेणी की सुरक्षा
बंगाल मिरर, कोलकाता : पश्चिम बंगाल सरकार सौरव गांगुली ( Sourav Ganguly ) की सुरक्षा को जेड-श्रेणी में अपग्रेड करने जा रही है।हिंदुस्थान समाचार के अनुसार, पश्चिम बंगाल सरकार ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली को जेड-श्रेणी की सुरक्षा प्रदान करने का फैसला किया है। गांगुली की सुरक्षा को लेकर हाल ही में आईबी के इनपुट के आलोक में यह फैसला लिया गया।















मंगलवार 16 मई को ठाकुरपुकुर थाने की पुलिस कोलकाता पुलिस की विशेष शाखा के अधिकारियों के साथ सौरव गांगुली के घर गई थी. साथ ही इसमें कोलकाता ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी भी शामिल थे।
करीब एक घंटे तक गांगुली के सचिव के साथ समीक्षा बैठक हुई। हालांकि, न तो गांगुली के परिवार की ओर से और न ही कोलकाता पुलिस की ओर से आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी दी गई। लेकिन सूत्रों ने बताया है कि सौरव गांगुली को इसी हफ्ते जेड श्रेणी की सुरक्षा दी जाएगी।
करीब दो दशक पहले आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने सौरव गांगुली ( Sourav Ganguly ) को अगवा करने की धमकी दी थी, जिसके बाद उन्हें जेड प्लस सुरक्षा दी गई थी। हालांकि बाद में इसे बदलकर Y कैटेगरी कर दिया गया था।
- আসানসোল শহরকে যানজট মুক্ত করার দাবি কংগ্রেসের, জিটি রোড অবরোধ, পুলিশের সঙ্গে ধস্তাধস্তি
- Rotary Asansol Greater का 20 से 22 मार्च तक रजिस्ट्रेशन कैंप, कृत्रिम अंग लगाने के लिए
- রোটারি ক্লাব অফ আসানসোল গ্রেটারের উদ্যোগ, তিনদিনের কৃত্রিম অঙ্গ প্রতিস্থাপন শিবির
- দুর্গাপুরে বিজেপি বিধায়কের বিরুদ্ধে সোশাল মিডিয়ায় পোস্ট জেলা সভাপতির, আনলেন দূর্নীতির অভিযোগ
- श्रीमां ग्रुप की वार्षिक क्रिकेट प्रतियोगिता में मनोहरबहाल पॉलीपैक चैंपियन


