माध्यमिक परीक्षा में उर्दू माध्यम के जिला टॉपर को तृणमूल ने किया सम्मानित
बंगाल मिरर, आसनसोल : वार्ड नंबर 47 की लाब्या आफताब माध्यमिक की परीक्षा में 636 नंबर प्राप्त कर उर्दू माध्यम स्कूलों में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त की है।ये दानिशगा इस्लामिया हाई स्कूल की छात्रा है एवं उनके पिता का नाम मोहम्मद आफताब अय्यूब है। आसनसोल उत्तर विधानसभा block-1 की तरफ से मेयर परिषद के सदस्य गुरुदास चटर्जी एवं बोरो चेयरमैन राजेश तिवारी ने हॉटन रोड स्थित उनके निवास स्थान पर जाकर उत्तरीय पुष्पगुच्छ मानपत्र एवं मिठाई देकर उनको सम्मानित किया।














उनको सम्मानित करते हुए गुरुदास चटर्जी ने कहा कि हमें आसनसोल की इस बेटी पर गर्व है। हम आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। राजेश तिवारी ने कहा कि पार्षद होने के कारण मुझे और भी ज्यादा खुशी है भविष्य में किसी भी तरह का समस्या होने पर वह हमसे जरूर बोले हम सब का आशीर्वाद हमेशा आपके साथ हैं।
- West Bengal Assembly Election 2026 : BJP के 150 उम्मीदवार फाइनल !
- বার্নপুরে তৃণমূলের প্রতিবাদ মিছিল, অপরিকল্পিত এসআইআর ও কেন্দ্রীয় সরকারের বিরোধিতা
- पीएम मोदी सभा के लिए हवन, सत्ता परिवर्तन की प्रार्थना
- আসানসোলে বাইক র্যালি তৃণমূল কংগ্রেস
- कोयला चोरी को लेकर तृणमूल कार्यालय और अधिकारियों की गाड़ियों में तोड़फोड़

